Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant Expansion Project: 8 दिनों में 54 विस्थापित परिवारों को मिले 2.22 करोड़, 650 वर्गफुट का मिलेगा प्लॉट भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant Expansion Project: 8 दिनों में 54 विस्थापित परिवारों को मिले 2.22 करोड़, 650 वर्गफुट का मिलेगा प्लॉट भी

Azmat ali 17/05/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant Expansion Project 54 Displaced Families Got Rs 2 Crore in 8 Days also Got a Plot of 650 sqft Area

प्रभावित प्रत्येक झोपड़ी से एक सदस्य को प्लांट में आउटसोर्सिंग कार्यों में विशेष रोजगार अवसर के लिए विचार किया जाएगा।

  • इन प्लॉटों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। Steel Authority of India Limited के राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant) ने प्लांट के ग्रीनफील्ड विस्तार परियोजना के लिए विस्थापित किए जा रहे परिवारों को मुआवजा राशि वितरित करना शुरू कर दिया है। पिछले आठ दिनों में आरएसपी प्रबंधन ने 54 परिवारों को 2.22 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की है। ये परिवार केटे बस्ती, गिरजा टोली और बिजूबांध क्षेत्र से संबंधित हैं।

आरएसपी प्रबंधन के अनुसार चेक वितरण प्रक्रिया 9 मई 2026 से शुरू की गई है। यह पूरी प्रक्रिया आरएसपी अधिकारियों, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और लाभार्थियों की उपस्थिति में कराई जा रही है। प्रबंधन का कहना है कि परियोजना प्रभावित परिवारों को बेहतर पुनर्वास और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है।

स्वीकृत मुआवजा नीति के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को 5 लाख 16 हजार 620 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकारी मानकों और सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर प्रत्येक झोपड़ी में रहने वाले परिवारों की संख्या तय की गई है।
इसके अलावा प्रत्येक झोपड़ी के बदले 650 वर्गफुट विकसित प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा। इन प्लॉटों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।

आरएसपी प्रबंधन ने यह भी घोषणा की है कि प्रभावित प्रत्येक झोपड़ी से एक सदस्य को नए प्लांट में आउटसोर्सिंग कार्यों में विशेष रोजगार अवसर के लिए विचार किया जाएगा। ऐसे लोगों की निरंतर नियुक्ति में आरएसपी सहयोग करेगा। साथ ही आश्रित परिवार के सदस्यों को ईएसआई चिकित्सा सुविधा का लाभ भी मिलेगा।

विस्थापित परिवारों को वर्तमान झोपड़ियों से हटने के बाद तत्काल रहने की सुविधा देने के लिए अधिकतम छह महीने तक अस्थायी ट्रांजिट शेल्टर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए कुछ नियम और शर्तें निर्धारित की गई हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL अधिकारियों के PRP-प्रमोशन, आयकर, भत्ते पर CMD, डायरेक्टर पर्सनल, ED से सेफी की खास मुलाकात, पढ़िए क्या मिला जवाब
Next: Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में वीआर स्कीम लागू, SAIL में नौकरी छोड़ने का अब मौका

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.