Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में नौकरी: DSP, ISP और ASP में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 6 जून तक करें आवेदन, 70 हजार से 1 लाख 40 हजार तक सैलरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में नौकरी: DSP, ISP और ASP में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 6 जून तक करें आवेदन, 70 हजार से 1 लाख 40 हजार तक सैलरी

Azmat ali 23/05/2026 3 minutes read
Big Opportunity for Youth in SAIL Recruitment of young Professionals in DSP ISP and ASP Apply by June 6

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून है। पढ़ें Qualification, Experience Eligibility

  • नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट आधारित होगी। भविष्य में नियमित नौकरी का कोई अधिकार नहीं बनेगा।
  • चयनित यंग प्रोफेशनल्स को पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, पीआरपी या अन्य सेवा लाभ नहीं दिए जाएंगे।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर/बर्नपुर। Steel Authority of India Limited (SAIL) ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। सेल के तीन प्रमुख संयंत्र Durgapur Steel Plant (DSP), IISCO Steel Plant (ISP) और Alloy Steels Plant (ASP) में यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति फिक्स्ड टर्म बेसिस पर की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेल की आधिकारिक वेबसाइट SAIL Careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जॉब डिस्क्रिप्शन (कार्य विवरण)
यंग प्रोफेशनल्स को आवश्यकता के अनुसार प्रोजेक्ट्स, मैटेरियल मैनेजमेंट और वर्क्स विभागों में कार्य करना होगा। इसके अलावा समय-समय पर सौंपे गए अन्य जरूरी एवं आपात कार्यों का भी निर्वहन करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन

सेल की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, सभी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु कम से कम 23 वर्ष हो और उनके पास निर्धारित शैक्षणिक एवं प्रोफेशनल योग्यता के साथ कार्य अनुभव हो। चयनित उम्मीदवारों को प्रोजेक्ट्स, मैटेरियल मैनेजमेंट और वर्क्स विभागों में जरूरत के अनुसार काम दिया जाएगा।

कितने समय के लिए होगी नियुक्ति
यंग प्रोफेशनल्स की प्रारंभिक नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी। कंपनी प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर इसे एक-एक वर्ष करके अधिकतम दो साल तक बढ़ा सकती है। इस प्रकार कुल अवधि पांच वर्ष से अधिक नहीं होगी। कंपनी हर वर्ष प्रदर्शन की समीक्षा करेगी।

ड्यूटी और अवकाश की व्यवस्था
सेल ने स्पष्ट किया है कि यंग प्रोफेशनल्स को प्रतिदिन साढ़े आठ घंटे और सप्ताह में छह दिन काम करना होगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त समय तक भी कार्य करना पड़ सकता है, जिसके लिए अलग से कोई भुगतान नहीं होगा।
छुट्टी के तौर पर हर पूर्ण माह पर 1.5 दिन की दर से साल में 18 दिन का अवकाश मिलेगा। हालांकि, अवकाश अगले वर्ष के लिए जमा नहीं होगा। 18 दिन से अधिक अनुपस्थिति की स्थिति में भुगतान नहीं किया जाएगा।

आवास और अन्य सुविधाएं
बाहरी राज्यों या शहरों से आने वाले चयनित यंग प्रोफेशनल्स को उपलब्धता के आधार पर कंपनी आवास दिया जाएगा। दो बेडरूम आवास या उसके बदले 3,000 रुपये प्रतिमाह किराया सुविधा मिलेगी। कुछ श्रेणी के प्रोफेशनल्स को तीन बेडरूम आवास या 5,000 रुपये प्रतिमाह किराया सुविधा भी दी जा सकती है।

बिजली, पानी और मेंटेनेंस का खर्च वास्तविक उपयोग के आधार पर अलग से देना होगा। शुरुआती तीन महीने तक गेस्ट हाउस या ट्रांजिट हाउस में रहने की सुविधा भी मिलेगी, जिसके लिए 200 रुपये प्रतिदिन शुल्क देना होगा। भोजन का शुल्क अलग रहेगा।

नियमित नौकरी का दावा नहीं
सेल ने साफ कर दिया है कि यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट आधारित होगी। इससे भविष्य में नियमित नौकरी का कोई अधिकार नहीं बनेगा। चयनित यंग प्रोफेशनल्स को पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, पीआरपी या अन्य सेवा लाभ नहीं दिए जाएंगे।

अनुबंध समाप्ति के नियम
पहले छह महीने के भीतर किसी भी पक्ष द्वारा सात दिन का नोटिस देकर अनुबंध समाप्त किया जा सकता है। छह महीने के बाद एक माह का नोटिस या एक माह की रिटेनरशिप फीस देकर अनुबंध खत्म किया जा सकेगा।

यदि कोई यंग प्रोफेशनल बिना अनुमति लगातार 15 दिन अनुपस्थित रहता है, तो उसका अनुबंध तत्काल समाप्त किया जा सकता है। अनुशासनहीनता, मेडिकल अनफिटनेस या किसी आपराधिक मामले में दोषसिद्धि होने पर भी सेवा समाप्त की जा सकती है।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी
यदि आवेदन संख्या बहुत अधिक हुई, तो उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्टिंग के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), एप्टीट्यूड टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या अन्य मानक परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसके बाद इंटरव्यू होगा। मेरिट सूची में CBT और इंटरव्यू का वेटेज क्रमशः 80:20 रहेगा। यदि आवेदन संख्या कम रही, तो सभी पात्र उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर रखना अनिवार्य होगा। आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित साइज में अपलोड करनी होगी।

सेल ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग से पहले मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देना होगा। कंपनी जरूरत पड़ने पर अपना मेडिकल परीक्षण भी करा सकती है।

Remuneration: Engagement Code Monthly Consolidated Retainership-fee
Young Professional – 1 (YP-1) Rs. 70,000/- per month
Young Professional – 2 (YP-2) Rs. 1,00,000/- per month
Young Professional – 3 (YP-3) Rs. 1,40,000/- per month
Annual Increment at the rate 4%/7%/10% of monthly consolidated retainership fee based on performance during the year

Qualification & Experience Eligibility

Engagement Code Essential Qualification Desirable Qualification Required Experience
P-1 B.E./B.Tech. in Mechanical/Chemical Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. Projects Management, Operations, Utilities Maintenance
P-2 B.E./B.Tech. in Any Stream M.E./M.Tech./MBA/PG Diploma in Contract Management/Ph.D. Contractual Management in Projects, Material Management
P-3A & P-3B Engineering Degree + Industrial Safety Diploma M.E./M.Tech./Ph.D. in Industrial Safety Safety Management, Bengali language preferred
P-4 B.E./B.Tech. in Mechanical Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. Mechanical Design & Engineering in Projects/Maintenance
P-5 B.E./B.Tech. in Electrical/Instrumentation M.E./M.Tech./Ph.D. Electrical/Instrumentation Design & Power Distribution
P-6A, P-6B & P-6C B.E./B.Tech. in Civil Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. Civil & Structural Projects/Operations/Maintenance
P-7 B.E./B.Tech. in Civil/Structural Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. Civil Foundation & Industrial Structural Work
P-8A & P-8B B.E./B.Tech. in Mechanical Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. Mechanical Projects/Operations/Maintenance
P-9A & P-9B B.E./B.Tech. in Electrical & Electronics M.E./M.Tech./Ph.D. Electrical/Electronics Operations & Maintenance
P-10 B.E./B.Tech. in Any Engineering Branch M.E./M.Tech./MBA/Ph.D. Infrastructure, Railway & Road Logistics
P-11 Electrical/Electronics/Instrumentation Related Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. Electrical, Automation & Power Projects
P-12 Mechanical/Production/Industrial/Civil Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. Mechanical, Utility & Hydraulics Work
P-13 B.E./B.Tech. in Electrical Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. 11KV Substation Maintenance & SCADA
P-14 B.E./B.Tech. in CSE/IT M.E./M.Tech./Ph.D. SAP Implementation, SAP ECC6
W-1 B.E./B.Tech. in Computer/IT/EC/EEE M.E./M.Tech./Ph.D. Industrial Networking & Cybersecurity
W-2 B.E./B.Tech. in Chemical Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. Pollution Control & Sustainability
W-3 Mechanical/Production Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. Hydraulic & Pneumatic Systems
W-4 CSE/IT Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. Full Stack Web Development
W-5 CSE/IT Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. SAP ABAP & WRICEF
W-6 Instrumentation/Automation Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. PLC, VFD, Automation Systems
W-7 Electronics/Instrumentation Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. Field Instruments, PLC/DCS/SCADA
W-8 B.E./B.Tech. in Environmental Engineering M.E./M.Tech./Ph.D. Environmental Compliance & Projects
MM-1A & MM-1B B.E./B.Tech. in Any Discipline M.E./M.Tech./Ph.D. Mechanical/Electrical Maintenance & Inspection

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बरसात से पहले घर की मरम्मत करा दीजिए साहब, वरना जर्जर आवास-करंट से जाएगी जान
Next: SAIL Bhilai Steel Plant: प्रमोशन इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, 25 मई से सीनियर मैनेजर, डीजीएम बनने का इंटरव्यू

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.