Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना: SAIL में 500 की तरफ बढ़ा आंकड़ा, Bhilai Steel Plant में 43 अधिकारी, 107 कर्मचारियों ने भरे वीआर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना: SAIL में 500 की तरफ बढ़ा आंकड़ा, Bhilai Steel Plant में 43 अधिकारी, 107 कर्मचारियों ने भरे वीआर

Azmat ali 25/05/2026 1 minute read
SAIL Voluntary Retirement Scheme 43 Officers 107 Employees Fill VR at Bhilai Steel Plant

सेल भिलाई स्टील प्लांट के 150 कर्मचारियों और अधिकारियों ने महज 5 दिनों में वीआर के लिए आवेदन कर दिए। 20 जुलाई तक आवेदन भरे जाएंगे।

  • 20 मई से 20 जुलाई तक का समय सेल प्रबंधन ने तय किया है।
  • 1000 अधिकारियों और कर्मचारियों को वीआर देने का लक्ष्य।
  • सेल प्लांट और खदान में पर्सनल विभाग सक्रिय। काउंसिलिंग का दौर तेज़।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में वीआर भरने वालों की संख्या तेजी से 500 के करीब पहुंचने वाली है। अकेले भिलाई स्टील प्लांट में 150 कार्मिकों ने आवेदन कर दिए। 43 अधिकारियों और 107 कर्मचारियों ने सेल बीएसपी से अलग होने का फैसला करते हुए अंतिम मुहर भी लगा दी। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना-वीआरएस के तहत महज 5 दिनों में 150 कार्मिकों के आवेदन ने सबको हैरान कर दिया है।

तेजी से ऑनलाइन भरे जा रहे फॉर्म से संकेत है कि लक्ष्य समय से पहले पूरा हो सकता है। सेल प्रबंधन ने 1000 कर्मचारियों और अधिकारियों को वीआर देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 20 मई से 20 जुलाई तक की अवधि तय है। सेल बीएसपी से आ रही खबर के मुताबिक शुरुआती रुझान पूरे हालात की तस्वीर बयां कर रही है। कर्मचारी और अधिकारी तनाव भरे माहौल में काम करने के बजाय बची हुई नौकरी को अलविदा बोलना उचित समझ रहे हैं।

सेल बीएसपी के अलावा बोकारो स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट, अलॉय स्टील प्लांट, सेलम स्टील प्लांट, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट, रांची, सीएमओ, खदान, सेल कारपोरेट आफिस से भी वीआर तेजी से भरने की खबर आ रही है।

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की सक्रियता के बाद सेल प्रबंधन ने मैनपॉवर कास्ट कम करने की दिशा में कठोर कदम उठाए। पहले तय किया गया था कि सीआर के जरिए कर्मचारियों और अधिकारियों को कंपनी से अलग कर दिया जाएगा। पिछले साल के फॉर्मूले पर कार्य करने की तैयारी थी। लेकिन, तकनीकी कारणों की वजह से प्रबंधन ने अपना फैसला बदलते हुए वीआर को लांच किया।

इसका मकसद यह है कि वीआर के जरिए ही कार्मिकों को कंपनी से जुदा होने का मौका दिया जाए, ताकि कानूनी अड़चनों में उलझने से बचा जा सके। यही वजह है कि सीआर से पहले वीआर को लांच किया गया है। दूसरी ओर पर्सनल विभाग भी काफी सक्रिया हो गया है। कई प्लांट में काउंसिंग का दौर शुरू हो चुका है। नॉन परफॉर्मेंस वाले कार्मिकों को समझाया जा रहा है ताकि वे वीआर का विकल्प चुन लें। अन्यथा आने वाले समय में सीआर से सामना करना पड़ सकता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC के 746 कर्मचारियों का EPS 95 Higher Pension अटका, 180 अधिकारियों का डिमांड लेटर जारी
Next: SAIL SC-ST Employees Federation: परफॉर्मेंस अप्रेजल, प्रमोशन, ट्रांसफर, पोस्टिंग, इंटरव्यू में न हो भेदभाव, अधिकारी-कर्मचारी आएं सामने

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.