Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बिकने नहीं देंगे सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कलेक्टर साहब आप भी कुछ कीजिए, बीएसपी सबकुछ छुपा रहा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिकने नहीं देंगे सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कलेक्टर साहब आप भी कुछ कीजिए, बीएसपी सबकुछ छुपा रहा

Azmat ali 09/06/2026 1 minute read
Sector 9 Hospital CITU Leaders Meet Collector, Demand Intervention in BSP Case

दुर्ग कलेक्टर से आग्रह किया कि वह भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, कर्मचारी संगठनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संयुक्त बैठक कराएं।

  • सेक्टर-9 अस्पताल पर बढ़ी चिंता, पारदर्शिता की मांग को लेकर सीटू ने कलेक्टर से की मुलाकात।
  • अस्पताल के भविष्य पर छाए संशय के बाद कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के भविष्य को लेकर लगातार सामने आ रही खबरों और चर्चाओं के बीच सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग कलेक्टर से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अस्पताल से जुड़े लाखों हितधारकों के मन में भविष्य को लेकर गंभीर आशंकाएं उत्पन्न हो रही हैं, जिन्हें दूर करना आवश्यक है।

डेलॉयट रिपोर्ट और ईओआई प्रक्रिया पर उठे सवाल

प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को अवगत कराया कि पिछले वर्ष प्रबंधन द्वारा डेलॉयट नामक परामर्शदाता संस्था से अस्पताल का अध्ययन कराया गया था, किंतु उसका रिपोर्ट गुप्त रखा गया है। इसके बाद अस्पताल संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से रुचि की अभिव्यक्ति (ई ओ आई) आमंत्रित की गई। आठ संस्थाओं द्वारा रुचि दिखाई गई तथा दो संस्थाओं ने अस्पताल का दौरा भी किया, किंतु इन प्रक्रियाओं के निष्कर्षों और वर्तमान स्थिति के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: युद्ध के बीच इज़राइल में नौकरी का मौका, 3500 पदों पर भर्ती, करीब 2 लाख तक सैलरी

हितधारकों को अंधेरे में रखना उचित नहीं

सीटू ने कहा कि सेक्टर 9 अस्पताल केवल भिलाई इस्पात संयंत्र का एक विभाग नहीं, बल्कि कार्यरत कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, उनके परिवारों और क्षेत्र की आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संस्थान है। ऐसे में इसके भविष्य से जुड़े किसी भी निर्णय या प्रस्ताव की जानकारी हितधारकों से साझा किए बिना आगे बढ़ना उचित नहीं माना जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL New Lease Policy 2026: भिलाई, BSL, RSP, ISP, DSP, BSL टाउनशिप में 15 मई से नया नियम लागू, पढ़ें गाइडलाइन-कैलकुलेशन

प्रबंधन से पहले भी मांगी गई थी संयुक्त बैठक की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सीटू द्वारा पूर्व में औद्योगिक संबंध विभाग के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को पत्र लिखकर सभी हितधारकों अथवा उनके प्रतिनिधियों की बैठक बुलाने तथा वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया था। किंतु प्रबंधन द्वारा इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे भ्रम और आशंकाएं लगातार बढ़ रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ने FY27 के लिए तय की नई रणनीति, स्पेशल स्टील, कॉस्ट कंट्रोल पर फोकस, पढ़ें CMD अशोक पंडा की प्लानिंग

पारदर्शिता और जनविश्वास बनाए रखने की आवश्यकता

सीटू ने कलेक्टर के समक्ष यह मांग रखी कि अस्पताल से संबंधित किसी भी योजना, प्रस्ताव अथवा निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। सीटू का मानना है कि सभी पक्षों को विश्वास में लेकर चर्चा किए जाने से अनावश्यक विवादों और अफवाहों पर रोक लगेगी तथा अस्पताल के भविष्य को लेकर स्पष्टता स्थापित होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Transfer Order 2026: सीजीएम बोकारो का रांची ट्रांसफर, CET Ranchi के चीफ जनरल मैनेजर पर ये फैसला

सभी हितधारकों की संयुक्त बैठक करवाने की अपील

सीटू महासचिव टी. जोगा राव ने बताया प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग कलेक्टर से आग्रह किया कि वे भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, अस्पताल प्रबंधन, कर्मचारी संगठनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रतिनिधियों तथा अन्य संबंधित हितधारकों की संयुक्त बैठक आयोजित करवाने की पहल करें। सीटू ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन की पहल से अस्पताल के भविष्य को लेकर वास्तविक स्थिति सामने आएगी और जनहित में एक सकारात्मक एवं लोकतांत्रिक समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 अस्पताल निजीकरण की शुरुआत ब्लड बैंक बंद करके हुई थी, सीटू बोला-बिकने नहीं देंगे, सब आइए बचाने

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन तत्काल निरस्त करे आवास आवंटन आदेश
Next: Visakhapatnam Steel Plant Accident: सीटू बोला-सुरक्षा से समझौते और निजीकरण की राजनीति का खतरनाक रिज़ल्ट, BSP भी उसी मॉडल पर

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.