Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • युद्ध के बीच इज़राइल में नौकरी का मौका, 3500 पदों पर भर्ती, करीब 2 लाख तक सैलरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

युद्ध के बीच इज़राइल में नौकरी का मौका, 3500 पदों पर भर्ती, करीब 2 लाख तक सैलरी

Azmat ali 08/06/2026 1 minute read
US-Israel-Iran War Job Opportunity in Israel Amidst the War Recruitment for 3500 Posts Salary Up to Rs 2 Lakh

दलालों से सावधान रहने की अपील। उप संचालक (रोजगार), जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग ने ये कहा…।

  • इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच नौकरी की खबर है। National Skill Development Corporation (एनएसडीसी) के माध्यम से भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत इजराइल में होम बेस्ड केयर गिवर के 3,500 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 1.99 लाख रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग के अनुसार, यह भर्ती छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न कटौतियों जैसे चिकित्सा बीमा, आवास और भोजन संबंधी मदों के बाद भी 1,99,770 रुपये प्रतिमाह का शुद्ध वेतन प्राप्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 अस्पताल निजीकरण की शुरुआत ब्लड बैंक बंद करके हुई थी, सीटू बोला-बिकने नहीं देंगे, सब आइए बचाने

दो साल का अनुबंध, आवास और बीमा की सुविधा

भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से दो वर्ष के अनुबंध पर होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है। नियोक्ता द्वारा आवास, भोजन, चिकित्सा बीमा सहित कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा 9 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश, 16 दिनों का वार्षिक अवकाश तथा सप्ताह में छह दिन कार्य का प्रावधान रहेगा।

कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। न्यूनतम 10वीं पास होने के साथ इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन अनिवार्य रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट: दुर्ग, पाटन और भिलाई 3 के 25 गांवों में जमीन खरीद-बिक्री पर बैन

इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए। आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो तथा उसकी लंबाई 1.5 मीटर और वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। साथ ही उसने पहले कभी इजराइल में काम नहीं किया हो।

ये योग्यता भी जरूरी
आवेदकों के लिए भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे के ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी या नर्स असिस्टेंट का प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे।

पूरी तरह पारदर्शी होगी चयन प्रक्रिया
अधिकारियों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। इसमें ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेजों का सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस क्लीयरेंस और अंत में इजराइली नियोक्ता द्वारा वीडियो इंटरव्यू के माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टीम इंडिया में मिली जगह, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, सूर्या बाहर

दलालों से सावधान रहने की अपील
उप संचालक (रोजगार), जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग ने युवाओं से भर्ती प्रक्रिया के नाम पर सक्रिय दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी या शंका होने पर अभ्यर्थी प्रदेश के किसी भी शासकीय रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर
विदेश में बेहतर वेतन और सुविधाओं के साथ रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती अभियान एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। खासकर स्वास्थ्य सेवा और केयर गिविंग क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए इजराइल में रोजगार पाने का यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर को CBI ने 1 लाख रुपए रिश्वत लेते दबोचा, Bhilai में चप्पल से हुई थी पिटाई

Home Based Care Giver के बारे में जानिए

होम बेस्ड केयर गिवर (Home Based Care Giver) वह व्यक्ति होता है जो बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग या विशेष देखभाल की जरूरत वाले लोगों की उनके घर पर देखरेख करता है। इजराइल में इस पद पर चयनित व्यक्ति को आमतौर पर किसी बुजुर्ग या मरीज के घर में रहकर या नियमित रूप से जाकर उसकी दैनिक जरूरतों में सहायता करनी होती है।

मुख्य जिम्मेदारियां
बुजुर्ग व्यक्ति की दैनिक देखभाल करना
नहलाने, कपड़े पहनाने और व्यक्तिगत स्वच्छता में मदद करना
समय पर दवा देना
खाना खिलाना या भोजन तैयार करने में सहायता करना
चलने-फिरने में मदद करना
डॉक्टर के पास ले जाना
स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखना
भावनात्मक और सामाजिक सहयोग देना

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 अस्पताल निजीकरण की शुरुआत ब्लड बैंक बंद करके हुई थी, सीटू बोला-बिकने नहीं देंगे, सब आइए बचाने
Next: Visakhapatnam Steel Plant Accident: बिछ गईं लाशें, जिंदा जले कर्मचारी, आ रहे इस्पात मंत्री, SAIL BSL के DIC करेंगे जांच, PM मोदी ने की 2-2 लाख की घोषणा

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.