Job Fair: रिक्तियों और अन्य जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट तथा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर देखी जा सकती है।
- इच्छुक उम्मीदवारों को पहले रोजगार पंजीयन कराना होगा, जिसके बाद वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग तथा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 10 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के नए भवन परिसर, पोटिया (दुर्ग) में आयोजित होगा।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में अब तक 15 नियोजकों द्वारा 1,342 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। 8 जुलाई 2026 तक रिक्तियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एमबीबीएस, बीएएमएस, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, डिप्लोमा पैरामेडिकल सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों को पहले रोजगार पंजीयन कराना होगा, जिसके बाद वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उपलब्ध रिक्तियों और अन्य जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट तथा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर देखी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं।

