Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: विस्थापित परिवारों के छात्र-छात्राओं को बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति, आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: विस्थापित परिवारों के छात्र-छात्राओं को बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति, आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई

Azmat ali 06/07/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Birsa Munda Scholarship for students from displaced families application deadline is July 20

शैक्षणिक सत्र 2026-28 से पूर्व किसी अन्य सत्र में इस पाठ्यक्रम में नामांकन लिया है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

  • छात्रवृत्ति का चयन पूर्णतः योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया जाएगा तथा कुल 25 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा विस्थापित परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-28 हेतु बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने वर्ष 2026 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा शैक्षणिक सत्र 2026-28 में किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय में +2 पाठ्यक्रम/इंटरमीडिएट में नामांकन प्राप्त किया है।

योजना के अंतर्गत +2 पाठ्यक्रम/इंटरमीडिएट के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को ₹500 प्रति माह तथा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को ₹750 प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह सुविधा अधिकतम दो वर्षों तक देय होगी। छात्रवृत्ति का चयन पूर्णतः योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया जाएगा तथा कुल 25 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

यह योजना केवल विस्थापित परिवारों के वैध/ सौतेले संतानों के लिए लागू होगी। साथ ही, ऐसे छात्र जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-28 से पूर्व किसी अन्य सत्र में इस पाठ्यक्रम में नामांकन लिया है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे। चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

आवेदन के साथ आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की प्रति (विद्यार्थी एवं अभिभावक दोनों की), डीपीएलआर द्वारा निर्गत एवं स्व-अभिप्रमाणित विस्थापन प्रमाण पत्र, मैट्रिक परीक्षा की अंकपत्र तथा निरस्त चेक अथवा बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक होगा।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन बीएसएल के एच आर (एल एंड डी) विभाग, कक्ष संख्या-01 में 20 जुलाई 2026 तक जमा करना होगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए निर्धारित संपर्क माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग में 10 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 1,342 पदों पर भर्ती का मौका
Next: SAIL कार्मिकों ने मनाई रामविलास पासवान की जयंती, घरों में है सोने का सिक्का

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.