Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मोबाइल से बायोमेट्रिक अटेंडेंस, प्रमोशन, अलग इंसेंटिव फॉर्मूला, कैंटीन, रेस्ट रूम, स्पीड ब्रेकर पर BAKS ने CGM को घेरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मोबाइल से बायोमेट्रिक अटेंडेंस, प्रमोशन, अलग इंसेंटिव फॉर्मूला, कैंटीन, रेस्ट रूम, स्पीड ब्रेकर पर BAKS ने CGM को घेरा

Azmat ali 16/07/2026 1 minute read
BAKS Discusses Mobile-Based Biometric Attendance, a Separate Incentive Formula, Canteen Facilities, Rest Rooms, and Speed Breakers with the CGM

BAKS पदाधिकारियों की बैठक में CRM-3 की समस्याओं पर बड़ा फैसला, CGM ने तय टाइमलाइन में समाधान का दिया भरोसा।

  • मोबाइल से बायोमेट्रिक अटेंडेंस की सुविधा दी जाए तथा पंच मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए।
  • सीजीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल पहल की।
  • अलग इंसेंटिव फॉर्मूला, कैंटीन, रेस्ट रूम, महिला शौचालय और स्पीड ब्रेकर समेत कई मांगों पर बनी सहमति।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के सीआरएम-3 विभाग की वर्षों पुरानी स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में अहम पहल हुई है। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) के प्रतिनिधियों ने सीआरएम-3 के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के साथ विस्तृत बैठक कर कर्मचारियों से जुड़े सुरक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और कार्यस्थल की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सीजीएम ने अधिकांश स्थानीय मुद्दों के समाधान पर सहमति जताते हुए तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिया।

बैठक के दौरान बीएकेएस ने स्पष्ट कहा कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि हर मुद्दे के समाधान की समय-सीमा तय की जाए। इस पर सीजीएम ने सभी मांगों पर चरणबद्ध कार्रवाई कराने की सहमति दी। कुछ मामलों में उन्होंने बैठक के दौरान ही संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर बात कर तत्काल समाधान की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए।

इन मुद्दों पर सबसे ज्यादा जोर

बीएकेएस ने कहा कि वर्तमान में सीआरएम-3 बोकारो स्टील प्लांट का सबसे युवा और आधुनिक विभाग है, लेकिन यहां कार्यरत कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
यूनियन ने प्रमुख रूप से इन मांगों को रखा
कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए मल्टीपल एलओपी व्यवस्था लागू की जाए।
सीआरएम-3 कर्मचारियों के लिए उत्पादन आधारित अलग इंसेंटिव फॉर्मूला बनाया जाए।
मुख्य गेट के पास स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए।
एचआरसीसी मैकेनिकल सेक्शन में कंक्रीट रेस्ट रूम बनाया जाए।
मोबाइल से बायोमेट्रिक अटेंडेंस की सुविधा दी जाए तथा पंच मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए।
सभी अनुभागों में बेहतर रेस्ट रूम, फर्नीचर, पंखा, एसी, कूलर, बेड, टेबल और कुर्सियों की व्यवस्था की जाए।
कैंटीन में स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उचित दर पर उपलब्ध कराया जाए।
एचआरसीसी कर्मचारियों के लिए वाहन पार्किंग की सुविधा विकसित की जाए।
कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता का ग्रीज किला पाउडर उपलब्ध कराया जाए।
सभी सेक्शनों में शौचालय और मूत्रालय की व्यवस्था तथा क्षतिग्रस्त शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
टीसीएम ऑटोमेशन रूम के ऊपर शेड का निर्माण कराया जाए।
महिला संविदा कर्मचारियों के लिए अलग महिला शौचालय बनाया जाए।
पुलपिट में कार्यरत कर्मचारियों को मानक गुणवत्ता की आरामदायक कुर्सियां उपलब्ध कराई जाएं।
कर्मचारियों बीएन मिश्रा और सौम्या राज के एनपीएस संबंधी मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए।

बैठक में तुरंत दिखा असर

बीएकेएस पदाधिकारियों के मुताबिक बैठक के दौरान ही कुछ मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीजीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल पहल की। इससे कर्मचारियों में सकारात्मक संदेश गया।

‘सुविधा नहीं, सुरक्षा और उत्पादकता का सवाल’

बीएकेएस के विभागीय प्रतिनिधि सह उपमहासचिव मानिक राम मुंडा ने कहा कि ये मांगें केवल कर्मचारियों की सुविधा तक सीमित नहीं हैं। इनका सीधा संबंध कार्यस्थल की सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, उत्पादकता और औद्योगिक सौहार्द से है। यदि इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान होता है तो कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, कार्यस्थल अधिक सुरक्षित बनेगा और विभाग की उत्पादकता में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Rath Yatra 2026: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी से लेकर कर्मचारी तक हाथ जोड़ खड़े रहे महाप्रभु के सामने, पढ़ें डिटेल
Next: SAIL NEWS: आधा-अधूरा वेतन समझौता, 40% मजदूरों की छंटनी, केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर तपन सेन बोकारो में भड़के

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.