Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट में ‘Sexual Harassment’ न बाबा न…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट में ‘Sexual Harassment’ न बाबा न…

Azmat ali 21/07/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant Sends a Message of Zero Tolerance Towards Sexual Harassment

सेल आरएसपी के कार्मिकों को जीरो टॉलरेंस का संदेश, कर्मचारियों को बताया- कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल सबसे जरूरी।

सूचनाजी न्यूज़, राउरकेला। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (POSH) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान स्पष्ट संदेश दिया गया कि “Sexual Harassment… न बाबा न”। यानी कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। र्निंग एंड डेवलपमेंट (L&D) सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला का संचालन सॉफ्ट स्किल्स की कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं प्रमाणित POSH प्रशिक्षक डॉ. अंजना मैत्रा ने किया।

कर्मचारियों को बताए POSH Act-2013 के अहम प्रावधान

कार्यशाला में POSH Act-2013 (Prevention of Sexual Harassment at Workplace Act) के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। कर्मचारियों को बताया गया कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न केवल प्रत्यक्ष (Overt) ही नहीं, बल्कि अप्रत्यक्ष (Covert) व्यवहार के रूप में भी हो सकता है।

डॉ. मैत्रा ने यौन उत्पीड़न की पहचान, शिकायत प्रक्रिया, जिम्मेदारियां, पीड़ित के पुनर्वास तथा इसके मानसिक और भावनात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण को रोचक बनाने के लिए रोल प्ले, केस स्टडी, क्विज और समूह गतिविधियां भी कराई गईं।

ICC ने कर्मचारियों की शंकाओं का किया समाधान
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में महाप्रबंधक (एचआरडी) मुनमुन मित्रा तथा महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) एवं आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की अध्यक्ष सुमिता भट्टाचार्य उपस्थित रहीं। समापन सत्र में आईसीसी सदस्य आर.के. साहू (महाप्रबंधक, विधि) और रॉबिन कुमार (उप महाप्रबंधक, मानव संसाधन) ने कर्मचारियों के सवालों के जवाब दिए और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी साझा की।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के 25 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वय सुश्रीता दास, सहायक महाप्रबंधक (L&D) ने किया।

सुरक्षित कार्यस्थल की दिशा में पहल

राउरकेला स्टील प्लांट का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने और कार्यस्थल को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भेदभाव-मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक कर्मचारी बिना किसी भय या असहजता के अपने कार्यस्थल पर काम कर सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं पर टूटी लाठी, दर्द भिलाई को भी
Next: दुर्ग जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती, 27 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू, जानिए पूरी प्रक्रिया

Related Stories

SAIL ISP Union Election 2026 INTUC aims to hit 30 targets with a single arrow in the electoral fray
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…

Azmat ali 23/09/2026
Bokaro Steel Plant Long list of employee demands BAKS agitation enters second phase
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों की मांगों की लंबी फेहरिस्त, BAKS का आंदोलन दूसरे चरण में, CGM आफिस का घेराव

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Recognition Election CITU says the plant was saved with great difficulty do not vote for those who want to sell it 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP यूनियन मान्यता चुनाव: CITU बोला-प्लांट को बहुत मुश्किल से बचाया गया है, इसको बेचने वाली सोच को मत देना वोट

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Union Election 2026 INTUC aims to hit 30 targets with a single arrow in the electoral fray
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…

Azmat ali 23/09/2026
Bokaro Steel Plant Long list of employee demands BAKS agitation enters second phase
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों की मांगों की लंबी फेहरिस्त, BAKS का आंदोलन दूसरे चरण में, CGM आफिस का घेराव

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Recognition Election CITU says the plant was saved with great difficulty do not vote for those who want to sell it 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP यूनियन मान्यता चुनाव: CITU बोला-प्लांट को बहुत मुश्किल से बचाया गया है, इसको बेचने वाली सोच को मत देना वोट

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Cast Votes for the First Time in 107 Years
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: थमा प्रचार का शोर, 107 साल में पहली बार 3514 कर्मियों से वोट डलवाने पर जोर, कइयों को लगेगी सियासी चोट, वोटर तैयार

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.