Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Steel Plant Union Election: घोषणा पत्र बनना शुरू, SAIL ISP इंटक का नारा, आपकी सलाह-हमारा संकल्प
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: घोषणा पत्र बनना शुरू, SAIL ISP इंटक का नारा, आपकी सलाह-हमारा संकल्प

Azmat ali 25/07/2026 1 minute read
IISCO Steel Plant Union Elections Manifesto drafting begins at SAIL-ISP INTUCs Slogan Apki Salah-Hamara Sankalp

आइएसपी में मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा हासिल करने के लिए 51 प्रतिशत वोट जरूरी है। 51 प्रतिशत से कम वोट पर बनेगी काउंसिल।

  • इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में कुल करीब साढ़े 3 हजार कर्मचारी हैं।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में यूनियन चुनाव होने वाला है। हाईकोर्ट के आदेश पर सितंबर से पहले चुनाव कराना है। चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही यूनियनों ने अभियान तेज कर दिया है। इंटक यूनियन घोषणा पत्र बनाने की मुहिम में जुट गया है। कर्मचारियों के बीच पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। विभागों की समस्याओं और बुनियादी मुद्दों पर फीडबैक लिए जा रहे हैं।

इंटक नेताओं ने कर्मचारियों के बीच नारा दिया है कि सलाह आपकी-हमारा संकल्प…। यानी कर्मचारियों से जो सुझाव आएंगे, उसको पूरा करने का संकल्प लिया जाएगा। सभी सुझावों का अध्ययन करने के बाद घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। चुनाव की तारीख घोषित होते ही कर्मचारियों के बीच घोषणा पत्र सार्वजनिक होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: राजस्व में सबसे आगे भिलाई स्टील प्लांट, पर मुनाफे में तीसरे नंबर पर, RSP अव्वल

इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में कुल करीब साढ़े 3 हजार कर्मचारी हैं। आइएसपी में मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा हासिल करने के लिए 51 प्रतिशत वोट जरूरी है। अगर, 51 प्रतिशत से कम वोट मिलेगा तो सभी यूनियन के नेताओं के लेकर एक काउंसिल बना दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Q1 Results: सेल का मुनाफा 138% से अधिक बढ़ा, पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, चेयरमैन बोले-आगे और मजबूत होगी कंपनी

इसलिए यूनियनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इंटक के जनरल सेक्रेटरी विप्लब मांझी, सेक्रेटरी विवेकानंद कुमार के नेतृत्व में टीम लगी हुई है। पिछले पांच दिनों से कोक ओवन, यूएसएम, यूटिलिटी, एनर्जी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में इंटक नेता पहुंच चुके हैं। बारी-बारी से सभी विभागों का दौरा करके सुझाव लिए जा रहे हैं। मकसद यह है कि कर्मचारियों की सलाह लेकर यूनियन अपना संकल्प घोषित कर सके। फिलहाल, अधिकारिक रूप से चुनाव की तारीख घोषित होने का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का वित्तीय परिणाम: Bokaro Steel Plant पूरे सेल में EBITDA में टॉप पर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जंतर-मंतर आंदोलन: छात्रों पर लाठीचार्ज का गुस्सा, भिलाई में शाम को जलेगी लौ, मशाल जुलूस
Next: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हादसा: मजदूर के सिर पर गिरा बस बार, मौत

Related Stories

MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.