Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का वित्तीय परिणाम: Bokaro Steel Plant पूरे सेल में EBITDA में टॉप पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का वित्तीय परिणाम: Bokaro Steel Plant पूरे सेल में EBITDA में टॉप पर

Azmat ali 24/07/2026 (Last updated: 24/07/2026) 1 minute read
Steel Authority of India Limited Financial Results BSL Tops EBITDA Across SAIL Bokaro Steel Plant

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के वित्तीय परिणाम घोषित किए।

  • बीएसएल पूरे सेल में EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व आय) में सबसे अव्वल।
  • बोकारो स्टील प्लांट की इस उपलब्धि में समस्त बीएसएल टीम का योगदान रहा है ।
  • यह उपलब्धि बोकारो स्टील प्लांट की परिचालन दक्षता, टीम भावना, उत्पादन उत्कृष्टता तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से हासिल।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शुक्रवार को चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए। कंपनी ने इस अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज करते हुए उल्लेखनीय वित्तीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सेल का मुनाफा 138% से अधिक बढ़ा, पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, चेयरमैन बोले- आगे और मजबूत होगी कंपनी

सेल के इस शानदार प्रदर्शन में बोकारो स्टील प्लांट का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। प्रथम तिमाही के दौरान बोकारो स्टील प्लांट ने सेल के सभी एकीकृत संयंत्रों में सर्वाधिक ईबीआईटीडीए (EBITDA) दर्ज किया है। यह उपलब्धि बोकारो स्टील प्लांट की परिचालन दक्षता, टीम भावना, उत्पादन उत्कृष्टता तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता को दर्शाती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Q1 Results: सेल का मुनाफा 138% से अधिक बढ़ा, पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, चेयरमैन बोले-आगे और मजबूत होगी कंपनी

बोकारो स्टील प्लांट का यह प्रदर्शन संयंत्र की सुदृढ़ कार्य संस्कृति, नवाचार आधारित दृष्टिकोण तथा सतत सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। प्रथम तिमाही में प्राप्त यह उपलब्धि न केवल संयंत्र की मजबूती और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को रेखांकित करती है, बल्कि सेल की समग्र सफलता में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी प्रमाणित करती है।

ये खबर भी पढ़ें: Income Tax Return: कम टैक्स के चक्कर में अधूरी जानकारी के साथ न भरें ITR, वरना फंसना तय

बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि बोकारो स्टील प्लांट की पूरी टीम भविष्य में भी उत्कृष्टता की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। संयंत्र का लक्ष्य परिचालन प्रदर्शन, उत्पादकता, गुणवत्ता तथा लागत दक्षता के क्षेत्रों में निरंतर सुधार करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करना है। बोकारो स्टील प्लांट की इस उपलब्धि में समस्त बीएसएल टीम का योगदान रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों को चाहिए 39 माह का बकाया एरियर, 2022 से अतिरिक्त इंक्रीमेंट, S-12 ग्रेड, CITU ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान

बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में शुद्ध लाभ (Net Profit) में 138 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट Modernization-Expansion Project के लिए 31,000 करोड़ और 42 महीना तय

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Q1 Results: सेल का मुनाफा 138% से अधिक बढ़ा, पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, चेयरमैन बोले-आगे और मजबूत होगी कंपनी
Next: Steel Authority of India Limited: राजस्व में सबसे आगे भिलाई स्टील प्लांट, पर मुनाफे में तीसरे नंबर पर, RSP अव्वल

Related Stories

The Caravan of the Agitation at SAIL BSL Reached the Hot Strip Mill and HRCF 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL में आंदोलन का कारवां पहुंचा हॉट स्ट्रिप मिल और HRCF

Azmat ali 25/09/2026
The Ananya team from SP-3 of the Bhilai Steel Plant won the Gold Award at the QCFI Chandigarh Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: SP 3 की टीम अनन्या ने QCFI चंडीगढ़ चैप्टर कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 25/09/2026
Traffic Disrupted Due to Waterlogging in the Chandandih Area near the Kumhari Overbridge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: दुर्ग-भिलाई और रायपुर वाले कुम्हारी की तरफ न जाएं, चंदनडीह में जलभराव, रूट डायवर्ट, BSP कार्मिक ये रास्ता चुनें

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

The Caravan of the Agitation at SAIL BSL Reached the Hot Strip Mill and HRCF 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL में आंदोलन का कारवां पहुंचा हॉट स्ट्रिप मिल और HRCF

Azmat ali 25/09/2026
The Ananya team from SP-3 of the Bhilai Steel Plant won the Gold Award at the QCFI Chandigarh Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: SP 3 की टीम अनन्या ने QCFI चंडीगढ़ चैप्टर कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 25/09/2026
Traffic Disrupted Due to Waterlogging in the Chandandih Area near the Kumhari Overbridge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: दुर्ग-भिलाई और रायपुर वाले कुम्हारी की तरफ न जाएं, चंदनडीह में जलभराव, रूट डायवर्ट, BSP कार्मिक ये रास्ता चुनें

Azmat ali 25/09/2026
BSP News Contractors Failing to Pay Workers Wages INTUC Secures Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP News: गरीब मज़दूरों के वेतन से भद्दा मज़ाक कर रहे ठेकेदार, नहीं दे रहे मजदूरी, इंटक ने दिलाया पैसा

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.