Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP Burnpur: बर्नपुर मिड टाउन क्लब चुनाव 11 अगस्त को, ये सदस्य नहीं डाल सकेंगे वोट, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: बर्नपुर मिड टाउन क्लब चुनाव 11 अगस्त को, ये सदस्य नहीं डाल सकेंगे वोट, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 25/07/2026 1 minute read
SAIL ISP Burnpur Burnpur Mid Town Club Elections on August 11

SAIL ISP Burnpur: VR लेने वाले, सेवानिवृत्त, और प्रतिबंधित (Ban) सदस्य के नाम के आगे निशान लगा। वोट देने का अधिकार नहीं।

  • चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्य के लिए यह भी शर्त है कि 31 अगस्त 2028 तक उसकी कम से कम दो वर्ष की सेवा शेष होनी चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर स्थित बर्नपुर मिड टाउन क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। क्लब प्रशासन की ओर से 2026-27 एवं 2027-28 कार्यकाल के लिए 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को मतदान कराया जाएगा। जारी नोटिस के साथ पात्र मतदाताओं की सूची भी प्रकाशित की गई है। इस सूची में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VR) लेने वाले, 31 जुलाई 2026 तक सेवानिवृत्त होने वाले तथा जिन सदस्यों पर प्रतिबंध (Ban) लगाया गया है, उनके नामों पर अलग से निशान लगाया गया है। ऐसे सदस्य मतदान के पात्र नहीं होंगे।

13 पदों के लिए होगा चुनाव
महासचिव – 1 पद
सहायक महासचिव – 1 पद
कोषाध्यक्ष – 1 पद
खेल सचिव – 1 पद
सांस्कृतिक सचिव – 1 पद
फूड एंड बेवरेज सचिव – 1 पद
मनोरंजन सचिव – 1 पद
पुस्तकालय सचिव – 1 पद
कार्यकारिणी सदस्य – 5 पद

कौन लड़ सकता है चुनाव

एक सदस्य केवल एक ही पद के लिए चुनाव लड़ सकेगा।
नामांकन पत्र का प्रत्येक कॉलम सही ढंग से भरना अनिवार्य होगा।
प्रत्याशी का प्रस्ताव एक सदस्य करेगा तथा दूसरे सदस्य द्वारा उसका समर्थन किया जाएगा।
एक सदस्य एक ही पद के लिए केवल एक उम्मीदवार का प्रस्तावक या समर्थक बन सकेगा।
चुनाव गुप्त मतदान (Secret Ballot) से कराया जाएगा।
मतदान के समय SAIL-ISP का पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा।
प्रॉक्सी वोटिंग की अनुमति नहीं होगी।

इन सदस्यों को नहीं मिलेगा मतदान का अधिकार

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 30 जून 2026 तक के सदस्यता रिकॉर्ड के आधार पर मतदाता सूची तैयार की गई है। हालांकि 31 जुलाई 2026 तक सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं रहेगा। इसी प्रकार वीआर लेने वाले तथा प्रतिबंधित (Ban) सदस्यों के नाम भी सूची में चिन्हित किए गए हैं और वे मतदान नहीं कर सकेंगे।

चुनाव लड़ने के लिए यह शर्त जरूरी

चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्य के लिए यह भी शर्त रखी गई है कि 31 अगस्त 2028 तक उसकी कम से कम दो वर्ष की सेवा शेष होनी चाहिए। केवल ऐसे पात्र सदस्य ही विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

चुनाव कार्यक्रम

मांकन पत्र जारी एवं जमा : 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 (शाम 5:30 से 8:00 बजे तक)
नामांकन की अंतिम तिथि : 29 जुलाई 2026 (रात 8:15 बजे तक)
स्क्रूटनी : 30 जुलाई 2026 (शाम 6:00 से 8:00 बजे तक)
नाम वापसी की अंतिम तिथि : 31 जुलाई 2026 (रात 8:00 बजे तक)
अंतिम उम्मीदवार सूची : 3 अगस्त 2026
मतदान : 11 अगस्त 2026, सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
मतगणना एवं परिणाम : 11 अगस्त 2026 को मतदान समाप्त होने के बाद शाम 7:00 बजे से, परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटक छोड़ BMS में जाने वाले नेता निष्कासित, एनजेसीएस पद से हटेंगे वंश बहादुर सिंह
Next: भिलाई: सुपेला अंडरब्रिज बंद, मरम्मत कार्य शुरू; इन रास्तों से जाएं, वरना फंसेंगे जाम में

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.