Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant ने गांवों में उभरती प्रतिभा को निखारने खिलाड़ियों को बांटे स्पोर्ट्स किट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant ने गांवों में उभरती प्रतिभा को निखारने खिलाड़ियों को बांटे स्पोर्ट्स किट

12/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-distributed-sports-kits-to-the-players-to-enhance-the-emerging-talent-in-the-villages

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल द्वारा मानव संसाधन विकास विभाग के मुख्य सभागार में बोकारो परिक्षेत्र के ग्रामीण खिलाडियों के बीच स्पोर्ट्स किट वितरण का आयोजन किया गया। कार्यवाहक निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

अन्य गणमान्य अतिथियों में राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), मनीष जलोटा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) एवं हरी मोहन झा, मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) शामिल हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत सीआरके सुधांशु, महाप्रबंधक (सीएसआर) द्वारा की गई, जिसमे उन्होंने इस कार्यक्रम को बोकारो स्टील सीएसआर द्वारा परिधीय क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने वाला एक और उल्लेखनीय प्रयास बताया।

बीरेंद्र कुमार तिवारी ने उपस्थित खिलाडियों एवं सम्बंधित गावों के मुखिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीएसएल का मुख्य उद्देश न केवल इस्पात का निर्माण करना है बल्कि परिधीय क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार लाने और सकारात्मक जीवन स्पंदन प्रदान करने की दीर्घकालिक दृष्टि को प्राप्त करना है, जिसके लिए खेल सबसे उपयुक्त माध्यम है।

वहीं, राजन प्रसाद अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्पोर्ट्स किट का वितरण युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने का एक तरीका है। उचित खेल किट के साथ वे अपनी क्षमता का सही उपयोग कर सकते हैं जिससे आगे चलकर वे झारखंड राज्य और इस देश का नाम खेल के मानचित्र में रोशन करेंगे।

कुल बारह परिक्षेत्रों के खिलाडियों के बीच स्पोर्ट्स किट का वितरण हुआ, जिसमे गोड़ाबाली दक्षिणी, बांसगोड़ा पश्चिमी, रानीपोखर, नारायणपुर, जैना, टांड बालीडीह, टांड मोहनपुर, कालापत्थर, कुन्डोरी किंग क्लब एवं बंसीबली क्रिकेट क्लब को क्रिकेट किट तथा कांड्रा एवं माराफारी पुनर्वास को वॉली बॉल किट प्रदान किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Assembly Election 2023: दुर्ग जिले के 6 विधानसभा सीट के लिए EVM, वीवीपैट की जांच शुरू
Next: SAIL E-0 Exam: सेल कर्मियों ने किया धांधली का इशारा और कई खुलासा, हर कोई हैरान

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.