Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL E-0 Exam: सेल कर्मियों ने किया धांधली का इशारा और कई खुलासा, हर कोई हैरान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL E-0 Exam: सेल कर्मियों ने किया धांधली का इशारा और कई खुलासा, हर कोई हैरान

12/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-E-0-Exam-SAIL-personnel-indicated-rigging-and-many-revelations-everyone-was-shocked
  • वरिष्ठ कर्मियों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर अधिकतम 16 अंक प्राप्त होना है, पर जूनियर कर्मियों को भी जिन्होंने 10-15 वर्ष ड्यूटी किया है। उन्हें भी 30-35 वर्ष की ड्यूटी करने वाले वरिष्ठ कर्मियों की तरह ही 16 अंक प्रदान किए गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में जूनियर आफिसर परीक्षा पर विवाद थम नहीं रहा है। कर्मचारी अब अधिकारी बन चुके हैं। लेकिन, हंगामा बढ़ता जा रहा है।
लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन (लोईमू) के ऑफिस में वरिष्ठ कर्मियों के साथ E-0 परीक्षा में अपनाई गई अनियमितता पर बैठक रखी गई। स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में लंबे इंतजार के बाद अपने कर्मचारियों को अधिकारी बनाने के लिए 18 मार्च 2023 को ऑन लाइन परीक्षा आयोजित किया है। हर बार चयन प्रक्रिया में धांधली गड़बड़ी की शिकायत आती रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Assembly Election 2023: दुर्ग जिले के 6 विधानसभा सीट के लिए EVM, वीवीपैट की जांच शुरू

इस बार कर्मचारियों ने उम्मीद किया था कि प्रबंधन पूरी पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया पूर्ण करेगा। पर इंटरव्यू पूर्ण होने के पश्चात चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होने पर वरिष्ठ कर्मियों में भारी निराशा देखी गई है। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ कर्मी लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन (लोईमू) के पास अपनी शिकायत लेकर आए और इस परीक्षा में अपनाई गई अनियमितताओं का खुलासा किया है।

जैसे कि वरिष्ठ कर्मियों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर अधिकतम 16 अंक प्राप्त होना है, पर जूनियर कर्मियों को भी जिन्होंने 10-15 वर्ष ड्यूटी किया है। उन्हें भी 30-35 वर्ष की ड्यूटी करने वाले वरिष्ठ कर्मियों की तरह ही 16 अंक प्रदान किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL NEWS: MGB, पर्क्स, HRA, नाइट शिफ्ट एलाउंस पर CITU का यलगार, 16 को धरना और 28 जून को प्रदर्शन, RINL भी साथ

इस प्रकार से प्रबंधन ने वरिष्ठ कर्मियों के अनुभव का अनादर किया है। परीक्षा सेल स्तर पर हुआ है तो मेरिट लिस्ट भी सेल स्तर पर होना था। रिटर्न में लोगों को प्राप्त हुए नंबर भी संशय की स्थिति पैदा कर रहे हैं और सत्यापित आंसर शीट ओपन करने की मांग की जा रही है। विभाग वार उम्मीदवारों का चयन भी शंका पैदा कर रहा है।

राजेंद्र सिंह परगनिहा ने कहा कि लोईमू यूनियन ऐसी E-0 चयन प्रक्रिया के खिलाफ है, जिसमें वरिष्ठ कर्मियों को उनके अनुभव का लाभ नहीं दिया गया है, जबकि देश के अन्य पब्लिक सेक्टर में वरिष्ठता के आधार पर कर्मचारियों को E-0 बनाया जाता है। साथ ही प्रबंधन ने अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षित पदों की संख्या का भी ध्यान नहीं रखा है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bokaro Steel Plant में भीषण हादसा, मजदूर झुलसा

उन्होंने कहा-हमारे वरिष्ठ कर्मी एस-11 ग्रेड से आगे ग्रेड ना होने के कारण एस-11 ग्रेड में ही 10 वर्षों से हैं, जिसके कारण उन्हें इंक्रीमेंट का पूरा लाभ नहीं मिलता है। और लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए लोईमू यूनियन एस-11 ग्रेड से आगे ग्रेड बढ़ाए जाने की मांग करती है।

इस प्रकार से वरिष्ठ कर्मियों में भारी असंतोष प्रबंधन के खिलाफ है। इसके लिए लोईमू यूनियन प्रबंधन को सूचित करती है कि जल्द ही इसका समाधान निकालें। अन्यथा यूनियन प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन और कानूनी लड़ाई की तैयारी करेगी और इसके लिए पुनः 13 जून शाम 6:30 बजे वरिष्ठ कर्मियों के साथ बैठक रखी गई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant ने गांवों में उभरती प्रतिभा को निखारने खिलाड़ियों को बांटे स्पोर्ट्स किट
Next: दुर्ग जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों का फ्री में कीमोथैरिपी

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.