Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: रिन्यूअल की तारीख बढ़ी, अब 20 अगस्त तक मौका, पढ़ें पॉलिसी, Premium
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: रिन्यूअल की तारीख बढ़ी, अब 20 अगस्त तक मौका, पढ़ें पॉलिसी, Premium

Azmat ali 10/08/2026 1 minute read
SAIL Mediclaim Scheme 2026-27 Renewal deadline extended opportunity now available until August 20, read the policy details

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: Gap Cases समेत मेडिक्लेम स्कीम के रिन्यूअल की अवधि अब 20 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने कर्मचारियों के लिए SAIL Mediclaim Scheme 2026-27 के रिन्यूअल की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले रिन्यूअल की प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 तक पूरी की जानी थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 अगस्त 2026 कर दिया गया है। सेल के मानव संसाधन विभाग की ओर से 10 अगस्त 2026 को जारी सर्कुलर में इसकी जानकारी दी गई है। सर्कुलर के अनुसार, Gap Cases समेत मेडिक्लेम स्कीम के रिन्यूअल की अवधि अब 20 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी।

सेल ने संबंधित सदस्यों से कहा है कि वे अपना रिन्यूअल प्रोसेस 20 अगस्त 2026 को या उससे पहले पूरा कर लें। यानी जिन कर्मचारियों या संबंधित सदस्यों का SAIL Mediclaim Scheme 2026-27 का रिन्यूअल अभी तक नहीं हुआ है, उनके लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया गया है। सेल के इस फैसले से उन कर्मचारियों और सदस्यों को राहत मिलेगी, जो निर्धारित अंतिम तारीख तक अपना मेडिक्लेम रिन्यूअल पूरा नहीं कर पाए थे।

यह योजना 11 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी और 10 जुलाई 2027 तक लागू रहेगी। योजना का उद्देश्य सेल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके जीवनसाथियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

यह योजना सेवानिवृत्त कर्मचारियों, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VR) लेने वाले कर्मचारियों, स्थायी पूर्ण दिव्यांगता के कारण सेवा से बाहर हुए कर्मचारियों, सेवा के दौरान दिवंगत कर्मचारी के जीवनसाथी तथा 57 वर्ष या उससे अधिक आयु में इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए उपलब्ध होगी। योजना पूरी तरह वैकल्पिक (Optional) होगी और इच्छुक सदस्य इसमें शामिल हो सकेंगे।

अस्पताल में भर्ती पर 4 लाख रुपये तक की सुविधा

मेडिक्लेम स्कीम के तहत प्रत्येक सदस्य को 4 लाख रुपये तक का हॉस्पिटलाइजेशन (IPD) कवर मिलेगा। पति-पत्नी दोनों सदस्य होने की स्थिति में यह राशि फ्लोटर सुविधा के तहत जोड़कर अधिकतम 8 लाख रुपये तक उपयोग की जा सकेगी। इलाज का लाभ कैशलेस अथवा प्रतिपूर्ति (Reimbursement) दोनों माध्यमों से लिया जा सकेगा।

उम्र के अनुसार मिलेगा OPD लाभ

70 वर्ष से कम आयु: 4,000 रुपये प्रति सदस्य
70 से 80 वर्ष के बीच: 8,000 रुपये प्रति सदस्य
80 वर्ष या उससे अधिक: 16,000 रुपये प्रति सदस्य
हालांकि OPD सुविधा में पति-पत्नी के बीच राशि को जोड़ने (क्लबिंग) की अनुमति नहीं होगी।

देशभर में इलाज की सुविधा

योजना के तहत सदस्य भारत में कहीं भी निर्धारित अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। अस्पताल में भर्ती (IPD) के लिए किसी भी पंजीकृत अस्पताल या नर्सिंग होम में उपचार कराया जा सकेगा, जबकि कैशलेस सुविधा बीमा कंपनी के पैनल में शामिल अस्पतालों में उपलब्ध होगी। इसके अलावा SAIL अस्पताल, CGHS या NABH से मान्यता प्राप्त अस्पताल, अपोलो, मैक्स, फोर्टिस, शंकरा नेत्रालय, सेंटर फॉर साइट जैसी प्रमुख अस्पताल श्रृंखलाओं में OPD उपचार का लाभ भी लिया जा सकेगा।

प्रत्येक सदस्य को मिलेगा मेडिक्लेम इंडेक्स नंबर

सेवानिवृत्त होने के बाद योजना में शामिल होने वाले कर्मचारियों और उनके जीवनसाथियों को संबंधित प्लांट/यूनिट की ओर से Mediclaim Index Number (MIN) जारी किया जाएगा। इसी नंबर के आधार पर योजना का संचालन और दावों का निपटारा किया जाएगा।

योजना के अनुसार बीमा अनुबंध एक वर्ष के लिए रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर सेल इसे 11 जुलाई 2027 से 10 अक्टूबर 2027 तक समान शर्तों एवं अनुपातिक प्रीमियम के साथ तीन माह के लिए बढ़ा भी सकता है।

मेडिक्लेम स्कीम में कितना देना होगा प्रीमियम

सेल की मेडिक्लेम स्कीम 2026-27 के तहत सदस्य की उम्र के अनुसार प्रीमियम तय किया गया है। जीएसटी सहित वार्षिक प्रीमियम की दरें इस प्रकार हैं।

पति-पत्नी दोनों सदस्य होने पर कितना देना होगा नवीनीकरण प्रीमियम

यदि पति और पत्नी दोनों की आयु 70 वर्ष से कम है, तो दोनों के लिए कुल नवीनीकरण प्रीमियम 19,218 रुपये होगा।

यदि एक सदस्य 70 वर्ष से कम और दूसरा 70 से 80 वर्ष के बीच है, तो कुल प्रीमियम 16,037 रुपये देना होगा।

यदि एक सदस्य 70 वर्ष से कम और दूसरा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु का है, तो कुल प्रीमियम 9,709 रुपये होगा।

यदि पति और पत्नी दोनों की आयु 70 से 80 वर्ष के बीच है, तो दोनों के लिए कुल नवीनीकरण प्रीमियम 12,856 रुपये निर्धारित किया गया है।

यदि एक सदस्य 70 से 80 वर्ष के बीच और दूसरा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु का है, तो कुल प्रीमियम 6,528 रुपये होगा।

यदि पति और पत्नी दोनों की आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है, तो दोनों के लिए कुल नवीनीकरण प्रीमियम मात्र 200 रुपये (100-100 रुपये) देना होगा।

एकल सदस्य (Single Member)

70 वर्ष से कम: नवीनीकरण प्रीमियम 9,609 रुपये, जबकि गैप केस प्रीमियम 19,218 रुपये।
70 से 80 वर्ष से कम: नवीनीकरण प्रीमियम 6,428 रुपये, गैप केस प्रीमियम 12,856 रुपये।
80 वर्ष एवं उससे अधिक: नवीनीकरण प्रीमियम मात्र 100 रुपये, गैप केस प्रीमियम भी 100 रुपये।

गैप केस प्रीमियम (पति-पत्नी दोनों के लिए)

दोनों 70 वर्ष से कम : 38,436 रुपये
70 वर्ष से कम + 70-80 वर्ष : 32,074 रुपये
70 वर्ष से कम + 80 वर्ष या अधिक : 19,318 रुपये
दोनों 70-80 वर्ष : 25,712 रुपये
70-80 वर्ष + 80 वर्ष या अधिक : 12,956 रुपये
दोनों 80 वर्ष या अधिक : 200 रुपये

सुपर टॉप-अप पॉलिसी का भी विकल्प

65 वर्ष से कम (एकल सदस्य, 4 लाख थ्रेशोल्ड): 6,517 रुपये
65 वर्ष या अधिक (एकल सदस्य, 4 लाख थ्रेशोल्ड): 11,729 रुपये
65 वर्ष से कम (पति-पत्नी, 8 लाख थ्रेशोल्ड): 9,775 रुपये
65 वर्ष या अधिक (पति-पत्नी, 8 लाख थ्रेशोल्ड): 17,595 रुपये

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी सरकार और SAIL BSP प्रबंधन पर मजदूरों का गुस्सा, बकाया एरियर, छंटनी पर आक्रोश, मुर्गा चौक जाम, नारेबाजी
Next: BSL SMS 2 और CCS में समस्याओं का अंबार, BAKS की चौपाल, कर्मचारियों ने प्रबंधन पर उठाए सवाल

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.