Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मोदी सरकार और SAIL BSP प्रबंधन पर मजदूरों का गुस्सा, बकाया एरियर, छंटनी पर आक्रोश, मुर्गा चौक जाम, नारेबाजी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मोदी सरकार और SAIL BSP प्रबंधन पर मजदूरों का गुस्सा, बकाया एरियर, छंटनी पर आक्रोश, मुर्गा चौक जाम, नारेबाजी

Azmat ali 10/08/2026 (Last updated: 10/08/2026) 1 minute read
Workers anger against the Modi government and SAIL-BSP management Murga Chowk blocked slogans raised

किसी अप्रिय हालात से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात है। इस्पात भवन चौक के पास सीआइएसएफ जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्र की मोदी सरकार और सेल प्रबंधन के खिलाफ भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी सड़क पर उतर गए। सोमवार शाम को मुर्गा चौक पर संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर मजदूर सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। बकाया एरियर, सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण, मजदूरों की छंटनी, शोषण आदि को लेकर गुस्सा नारों में दिख रहा है। मुर्गा चौक से सेक्टर 9 हॉस्पिटल जाने वाला मार्ग जाम कर दिया गया है। एक तरफ का रास्ता रोक दिया गया है। किसी अप्रिय हालात से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात है। इस्पात भवन चौक के पास सीआइएसएफ जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है।

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTU), क्षेत्रीय महासंघों एवं संघों और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के संयुक्त राष्ट्रीय सम्मेलन में मजदूरों और किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में 10 अगस्त 2026 को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। यह कार्यक्रम भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

देशभर में जिला और राज्य स्तर पर प्रदर्शन, रेल रोको, रास्ता रोको, कार्यस्थल पर विरोध प्रदर्शन, मानव श्रृंखला और शांतिपूर्ण जन लामबंदी के अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। भिलाई में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जा रहा। सेक्टर 9 हॉस्पिटल तक रैली भी निकालने की तैयारी है।

लेबर कोड और निजीकरण के खिलाफ संघर्ष

चार लेबर कोड और उनसे जुड़े नियमों को मजदूरों के अधिकारों पर बड़ा हमला बताया। वक्ताओं ने कहा कि इन कानूनों से यूनियन बनाने, पंजीकरण, सामूहिक सौदेबाजी, हड़ताल और कार्यस्थल की सुरक्षा जैसे अधिकार कमजोर होंगे। फिक्स्ड टर्म और ठेका रोजगार को बढ़ावा देकर स्थायी रोजगार को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। सम्मेलन ने सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों और रेलवे, बैंक, बीमा, बिजली, कोयला, स्टील, बंदरगाह, परिवहन एवं अन्य सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण और विनिवेश का विरोध किया तथा एनएमपी 2.0 और आउटसोर्सिंग पर रोक की मांग की।

येे खबर भी पढ़ें: SAIL में PRP बंटा था 2023 में 194 करोड़, अबकी सिर्फ 100 करोड़, कर्मचारी बोले-साहब दीजिए बकाया एरियर

किसानों की मांगों और कृषि संकट पर जोर

किसानों से किए गए वादों को पूरा न किए जाने पर नाराजगी जताई। किसानों के लिए सभी फसलों पर सी2+50 प्रतिशत के आधार पर कानूनी गारंटी वाला एमएसपी, व्यापक कर्जमाफी और भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन कानून 2013 को सख्ती से लागू करने की मांग की गई। सम्मेलन ने मनरेगा को मजबूत करने, 200 दिन रोजगार और 700 रुपये दैनिक मजदूरी सुनिश्चित करने तथा कृषि को उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से आधुनिक बनाने की मांग उठाई।

येे खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: SAIL ने इसलिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में किया भारी मुनाफ़ा, CMD बोले…

रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी

बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी विभागों में खाली पड़े लाखों पदों और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। स्वीकृत पदों पर तत्काल भर्ती, नए रोजगार सृजन और सभी श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा की मांग की गई। सरकारी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का बजट बढ़ाने, पेपर लीक की जवाबदेही तय करने तथा स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार बनाने की मांग भी प्रमुख रही। न्यूनतम वेतन 42,000 रुपये, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और सभी के लिए सार्वभौमिक पेंशन की मांग रखी गई।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशनरों के साथ आखिर कब तक अन्याय? ₹9,330 करोड़ निष्क्रिय खातों में, ₹7,500 न्यूनतम पेंशन पर सरकार की चुप्पी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मेटल उद्योग में Occupational Safety & Health और डिजिटल यूनियन पर मुंबई से बड़ी खबर
Next: SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: रिन्यूअल की तारीख बढ़ी, अब 20 अगस्त तक मौका, पढ़ें पॉलिसी, Premium

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.