Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जेल भरो आंदोलन में बोकारो स्टील सिटी से किसानों-मज़दूरों ने दी गिरफ्तारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जेल भरो आंदोलन में बोकारो स्टील सिटी से किसानों-मज़दूरों ने दी गिरफ्तारी

Azmat ali 10/08/2026 1 minute read
Farmers and laborers arrested from Bokaro Steel City

जेल भरो अभियान में एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह, सीटू के महामंत्री आरके गोराई, एक्टू के महामंत्री देव दीप आदि शामिल थे।

  • केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ को बोकारो में व्यापक एवं प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए मजदूरों की एक रैली हवाई अड्डे से निकाल कर चास गरगा पुल पर पहुंची, जहां दूसरी तरफ से किसानों की रैली चेक पोस्ट से पहुंच कर गरगा पुल पर आवागमन बाधित कर दिया गया।

पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए आधे घंटे तक जाम करने के बाद सभी को कैंप जेल (अमृत पार्क) ले जाया गया। उपस्थित किसान मजदूरों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, मजदूरों के अधिकारों पर हमले और सार्वजनिक क्षेत्र एवं प्राकृतिक संसाधनों के बढ़ते निजीकरण के साथ साथ पेपर लीक जैसी संस्थागत समस्याओं के खिलाफ जनता के बीच व्यापक रोष है।

चाहे 13 महीने का किसान आंदोलन हो, मजदूर संगठनों द्वारा लगातार की गई हड़ताल कार्रवाई एवं रोष प्रदर्शन हो, इस वर्ष उत्तर भारत के औद्योगिक इलाके में मजदूरों के बीच स्फूर्त आंदोलन या पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों का सड़क पर आना। लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों पर बढ़ते हमलों के बीच मजदूर-किसान एकता के आधार पर जनपक्षीय नीतियों के लिए संघर्ष को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

संयुक्त आंदोलन की प्रमुख मांगों में चारों लेबर कोड के मजदूर विरोधी प्रावधानों को रद्द करना, सभी के लिए खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आवास, सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, सभी कृषि उपज की वैधानिक MSP पर खरीद की गारंटी, किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी, सम्मानजनक रोजगार एवं न्यूनतम मजदूरी की कानूनी गारंटी, ग्रामीण एवं शहरी रोजगार गारंटी, स्कीम वर्करों तथा अनुबंधित एवं अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण आदि शामिल हैं।

जेल भरो अभियान में एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह, सीटू के महामंत्री आर के गोराई,एक्टू के महामंत्री देव दीप सिंह दिवाकर,जेकेएमयू के महामंत्री डी सी गोहाई, एआईयुटीयुसी के महामंत्री मोहन चौधरी, एचएमएस के आर के वर्मा, संयुक्त किसान मोर्चा के कुमुद महतो, विश्वनाथ बनर्जी,शकुर अंसारी, के अलावे आर एस शर्मा धनंजय कुमार ,रामागार सिंह,आई डी प्रसाद, गया राम शर्मा,भीम रजक, शांति भारत,देव कुमार, कुमार सत्येन्द्र आदि ने जेल भरो अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजहरा में Bhilai Steel Plant के मजदूरों संग किसानों का शक्ति प्रदर्शन, चक्का जाम, थमी रफ्तार, 765 गिरफ्तार
Next: गिरफ्तार भिलाई स्टील प्लांट के GM हिमांशु मलिक को हाईकोर्ट से जमानत, मंगल को आएंगे जेल से बाहर

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.