Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026 1 minute read
SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)

SAIL Bonus: क्या मजदूरों को पहले गड्ढे में धकेलना और फिर गड्ढे के किनारे खड़े होकर बचाने की नौटंकी करना ही नेतृत्व कहलाता है?

  • 40,500 रुपये को छोड़कर तीन साल का औसत को आधार बनाना गणित था या बोनस घटाने की गारंटी?

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों की नज़र अब बोनस को लेकर होने वाली कवायद पर टिक गई है। त्योहार से पहले बोनस तय करने के लिए आवाज उठनी शुरू हो गई है। आखिर ट्रेड यूनियन इस मुद्दे पर क्या कर रही हैं। इसका जवाब आना शुरू हो गया है। सीटू भिलाई का कहना है कि जब दिल्ली में बोनस का नया फॉर्मूला तैयार किया जा रहा था, तभी सीटू ने उसका अध्ययन करके साफ चेतावनी दी थी। इस फॉर्मूले पर दस्तखत मत कीजिए।

सीटू ने कहा था कि तीन वर्षों का औसत निकालकर उसे बेस बनाना और फिर उत्पादन एवं मुनाफा के लिए दिए गए वेटेज के प्रतिशत के आधार पर बोनस तय करना भविष्य में बोनस को लगातार कम करने का रास्ता खोलेगा। लेकिन कुछ यूनियनों को शायद उस समय अपनी समझदारी से ज्यादा “हम हर हाल में ज्यादा बोनस लेकर आएंगे” वाले दावों पर भरोसा था।

ये खबर भी पढ़ें: ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

40,500 रुपये को छोड़कर तीन साल का औसत को आधार बनाना गणित था या बोनस घटाने की गारंटी?

यह फॉर्मूला 40,500 रुपये बोनस मिलने के बाद बनाया गया था। उससे पहले बोनस की राशि कम थी। जाहिर है, जब कम बोनस वाले वर्षों को जोड़कर तीन साल का औसत निकाला जाएगा तो बेस प्राइस 40,500 रुपये से कम ही आएगा। यानी जिस दिन फॉर्मूले पर दस्तखत हुए, उसी दिन भविष्य में बोनस कटौती की जमीन तैयार हो गई थी। अब सवाल यह है कि जिस गणित को सीटू पहले ही पढ़ चुकी थी, उस गणित को पढ़े बिना बाकी लोगों ने दस्तखत किस भरोसे पर किए थे?

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

अब बोनस घटा तो विरोध शुरू, पहले दस्तखत, फिर पछतावा!

पिछले तीन वर्षों से बोनस लगातार कम होता जा रहा है। अब 40,500 रुपये से कम बोनस मिलने के बाद वे यूनियनें भी विरोध की मुद्रा में आ गई हैं, जिन्होंने सीटू की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए इसी फॉर्मूले पर दस्तखत किए थे। सवाल बिल्कुल सीधा है? जब सीटू मना कर रही थी, तब दस्तखत क्यों किए? और जब परिणाम सामने आ गया तो अब विरोध किस बात का? क्या मजदूरों को पहले गड्ढे में धकेलना और फिर गड्ढे के किनारे खड़े होकर बचाने की नौटंकी करना ही नेतृत्व कहलाता है?

ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन

सीटू ने न दस्तखत किए, न संघर्ष छोड़ा: हर साल बैठक में मजबूती से रखी बात

यह पांच वर्षों के लिए बनाया गया फॉर्मूला है, लेकिन सीटू ने इसके खिलाफ अपना संघर्ष लगातार जारी रखा है। सीटू हर वर्ष बोनस की बैठकों में शामिल होकर मजदूरों के हित में अपनी बात मजबूती से रखती रही है और इस गलत फॉर्मूले के दुष्परिणामों को लगातार उजागर करती रही है। इसलिए आज मजदूरों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि सही समय पर चेतावनी देने वाला कौन था और चेतावनी के बावजूद दस्तखत करने वाला कौन था।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

अब बैठकों और बयानबाजी से नहीं, प्रबंधन के सामने आर-पार की लड़ाई चाहिए

अब समय केवल विरोध दर्ज कराने या बयान देने का नहीं है। यदि बोनस पर मजदूरों का हक बचाना है तो प्रबंधन के सामने आर-पार की ताकतवर लड़ाई खड़ी करनी होगी। आज हमारे छात्र और नौजवान साथी जिस जुझारूपन और संघर्ष की भावना के साथ अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, उसी तरह मजदूरों को भी एकजुट होकर संघर्ष का बिगुल फूंकना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

हक मांगने भर से नहीं मिलता, उसके लिए संघर्ष भी करना होता है जरूरी

सीटू ने कहा कि प्रबंधन से हक मांगने भर से नहीं मिलता, संगठित ताकत से छीनकर लेना पड़ता है। गलत फॉर्मूले, घटते बोनस और मजदूरों के अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ अब निर्णायक संघर्ष ही रास्ता है। तभी प्रबंधन अपने गलत मंसूबों से पीछे हटेगा और कर्मियों का हक मारना बंद करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Related Stories

BSL Employee Injured in road Accident Admitted to BGH
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Azmat ali 20/08/2026
Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026
Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
BSL Employee Injured in road Accident Admitted to BGH
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Azmat ali 20/08/2026
Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026
Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.