Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL News: गुआ माइंस पहुंचे SEFI पदाधिकारी, 10,000 K टार्गेट, नई प्रमोशन पॉलिसी पर ये बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: गुआ माइंस पहुंचे SEFI पदाधिकारी, 10,000 K टार्गेट, नई प्रमोशन पॉलिसी पर ये बात

Azmat ali 21/08/2026 1 minute read
SAIL News SEFI office Bearers Visit Gua Mines 10000K Target and new Promotion Policy Discussed

गुआ माइंस में SEFI की अधिकारियों संग अहम बैठक, सुविधाओं व पदोन्नति नीति पर हुई चर्चा। युवा अधिकारी स्व. दीपेंदु दास को श्रद्धांजलि।

  • खदानों में अधिकारियों के लिए Fixed Tenure Posting, CGM एवं ED स्तर के अधिकारियों के लिए खनन क्षेत्र के अनुभव को प्राथमिकता तथा खदान अधिकारियों के लिए अलग Promotion Policy तैयार करने पर जोर।
  • सेल प्रबंधन द्वारा निर्धारित 10,000 K उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने में आ रही चुनौतियों और आवश्यक सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सूचनाजी न्यूज, गुआ। सेल के सेंट्रल माइंस एंड लॉजिस्टिक्स ऑर्गनाइजेशन (CMLO) के अंतर्गत गुआ लौह अयस्क खदान के क्लब परिसर में SEFI और गुआ माइंस के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत युवा अधिकारी स्व. दीपेंदु दास के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

बैठक में खदान अधिकारियों की मूलभूत सुविधाओं, कल्याण, प्रशासनिक व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं तथा खदान संचालन को प्रभावी बनाने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही सेल प्रबंधन द्वारा निर्धारित 10,000 K उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने में आ रही चुनौतियों और आवश्यक सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में CMLO को पूर्णतः कार्यात्मक एवं स्वतंत्र इकाई के रूप में विकसित करने, वित्त एवं HR सहित आवश्यक विभागों की समुचित व्यवस्था तथा इसे प्रभावी प्रॉफिट सेंटर बनाने का प्रस्ताव रखा गया। विभिन्न खदानों में अधिकारियों के लिए Fixed Tenure Posting, CGM एवं ED स्तर के अधिकारियों के लिए खनन क्षेत्र के अनुभव को प्राथमिकता तथा खदान अधिकारियों के लिए अलग Promotion Policy तैयार करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

चिकित्सा रेफरल मामलों के त्वरित समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड गठित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। SEFI महासचिव संजय आर्या द्वारा स्व. दीपेंदु दास के पारिवारिक निवास कुल्टी जाकर उनकी पत्नी से मुलाकात करने तथा कंपनी की सुविधाओं की जानकारी देने की बात बैठक में कही गई।

परिवार द्वारा EFBS सुविधा के लिए दिया गया आवेदन प्रबंधन द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। बैठक में SEFI अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, उपाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय, गुआ माइंस के मुख्य महाप्रबंधक, सभी महाप्रबंधक एवं बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

SEFI अध्यक्ष ने बताया कि खदान अधिकारियों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर CMD के साथ पहले ही चर्चा की जा चुकी है, जिनमें नए गेटेड टाउनशिप की स्थापना तथा चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं सुधार जैसे विषय प्रमुख हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि चर्चा किए गए सभी मुद्दों को SEFI की ओर से सेल के कॉरपोरेट कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत कर उचित समाधान की मांग की जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Labour Code Dialogue: ट्रेड यूनियनों ने सवालों की बौछार की, नाश्ता और मीटिंग पर बवाल, पेंशन, छंटनी,एरियर, बंद होते स्कूल पर सांसद विजय बघेल दिखे निराश
Next: एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा टेंडर देने पर बीएसपी प्रबंधन तैयार

Related Stories

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.