Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP Burnpur: यूनियन चुनाव की तैयारी तेज, 27 अगस्त को तय होगी मतदान की तारीख
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: यूनियन चुनाव की तैयारी तेज, 27 अगस्त को तय होगी मतदान की तारीख

Azmat ali 22/08/2026 1 minute read
SAIL ISP Burnpur Preparations for union elections meeting on August 27 voting date to be finalized

27 अगस्त 2026 को दोपहर 2:30 बजे आसनसोल स्थित उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के कार्यालय में आइएसपी प्रबंधन, 7 यूनियन नेता पहुंचेंगे।

  • ISP प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि श्रम विभाग के इस पत्र की प्रति सभी संबंधित ट्रेड यूनियनों को उपलब्ध कराई जाए।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल-इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर (ISP) में यूनियन चुराव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय श्रम विभाग ने प्लांट में कार्यरत ट्रेड यूनियनों की सदस्यता के सत्यापन और गुप्त मतदान (Secret Ballot Election) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अब चुनाव कार्यक्रम तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए 27 अगस्त 2026 को दोपहर 2:30 बजे आसनसोल के कन्यापुर स्थित उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), आसनसोल एवं Verification Officer की ओर से पत्र में ISP प्रबंधन और संबंधित ट्रेड यूनियनों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। बैठक में चुनाव की तारीख, मतदाता सूची की कट-ऑफ डेट, नामांकन दाखिल करने की तारीख, चुनाव चिह्न आवंटन सहित चुनाव कार्यक्रम के अन्य पहलुओं पर निर्णय लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ेें: Labour Code Dialogue: ट्रेड यूनियनों ने सवालों की बौछार की, नाश्ता और मीटिंग पर बवाल, पेंशन, छंटनी,एरियर, बंद होते स्कूल पर सांसद विजय बघेल दिखे निराश

27 अगस्त को तय होगा चुनाव कार्यक्रम

पत्र में कहा गया है कि चुनाव कार्यक्रम तैयार करने के उद्देश्य से प्रबंधन और संबंधित यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में चुनाव की तारीख और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इससे स्पष्ट है कि ISP बर्नपुर में लंबे समय से लंबित यूनियन सदस्यता सत्यापन अब निर्णायक चरण में पहुंच रहा है। बैठक के बाद चुनावी प्रक्रिया की तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

हर यूनियन से सिर्फ दो प्रतिनिधि

श्रम विभाग ने सभी संबंधित यूनियनों से कहा है कि बैठक में प्रत्येक यूनियन की ओर से अधिकतम दो प्रतिनिधि ही शामिल हों। इनमें संबंधित यूनियन के अध्यक्ष और महासचिव को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। यानी 27 अगस्त की बैठक में यूनियन नेतृत्व की सीधी भागीदारी रहेगी और चुनावी प्रक्रिया के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ेें: IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

बैठक में नहीं पहुंचे तो चुनाव में रुचि नहीं मान ली जाएगी

पत्र में यूनियनों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी भी दी गई है। इसमें कहा गया है कि यदि कोई यूनियन निर्धारित तारीख और समय पर बैठक में शामिल नहीं होती है, तो यह माना जाएगा कि वह आगामी गुप्त मतदान चुनाव में भाग लेने में अब रुचि नहीं रखती। इस निर्देश के बाद सभी संबंधित यूनियनों के लिए 27 अगस्त की बैठक काफी महत्वपूर्ण हो गई है।

प्रबंधन को भी दी गई जिम्मेदारी

ISP प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि श्रम विभाग के इस पत्र की प्रति सभी संबंधित ट्रेड यूनियनों को उपलब्ध कराई जाए और उनकी प्राप्ति की पुष्टि यानी acknowledgement श्रम विभाग के कार्यालय में रिकॉर्ड के लिए उपलब्ध कराई जाए।

ये खबर भी पढ़ेें: SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

किन यूनियनों की होगी भागीदारी

इस प्रक्रिया में ISP बर्नपुर में सक्रिय कई प्रमुख ट्रेड यूनियनों को शामिल किया गया है। इनमें आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC), एबीके मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन (CITU), यूनाइटेड आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (AITUC), बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BMS), आयरन, स्टील एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन (HMS), IISCO Works Mazdoor Union और IISCO Employees Union (AIUTUC) शामिल हैं। इन यूनियनों की सदस्यता का सत्यापन गुप्त मतदान के माध्यम से किए जाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। अब चुनाव कार्यक्रम तय करने के लिए 27 अगस्त की बैठक बुलाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा टेंडर देने पर बीएसपी प्रबंधन तैयार
Next: FSNL के मजदूर 8 से 10 सितंबर तक करेंगे हड़ताल, BSL में प्रोडक्शन होगा ठप

Related Stories

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.