Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • BSP कर्मी ने Electric Vehicle को लगाया चार्जिंग में, तेज धमाका, कार भी जली, बची जान
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मी ने Electric Vehicle को लगाया चार्जिंग में, तेज धमाका, कार भी जली, बची जान

13/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-Worker-Put-Electric-Vehicle-In-Charging-Explosion-Occurred-Car-Also-Burnt-Life-Saved

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी की जान बाल-बाल बच गई। ड्यूटी जाने से पहले ई-व्हीकल को चार्जिंग में लगाया ही था कि अचानक धमाका हो गया। खिड़की के शीशे चकनाचूर हो गए और आग की लपटों ने घर के पर्दे को भी चपेट में ले लिया।

इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक हो गई और पास में खड़ी कार चपेट में आ गई। 7 सीटर कार को जलते देख बीएसपी कर्मचारी ने सक्रियता दिखाई और तत्काल एक वायर से जलती हुई स्कूटी को फंसाकर घर के बाहर किया। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन लगाया गया, लेकिन कोई रिस्पांस समय पर नहीं मिल सका। इसको लेकर परिवार में खासा आक्रोश है।

बीएसपी के फाउंड्री शॉप के कर्मचारी विश्वनाथ जायसवाल जामुल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड काली बाड़ी के पास एकता चौक, कैलाशनगर में रहते हैं। मंगलवार भोर में चार बजे वह उठे और फर्स्ट शिफ्ट ड्यूटी जाने से पहले ई-व्हीकल को चार्जिंग में लगा दिया ताकि दो-ढाई घंटे में फुल चार्ज हो जाए। इसके बाद वह इसी से ड्यूटी जाने वाले थे। इससे पहले ही धमाका हो गया।

विश्वनाथ जायसवाल ने ज्वाय कंपनी की सिंगल मोटर की 80 हजार की ई-व्हीकल खरीदा था। इसके पास ही 7 सीटर एक कार भी खड़ी थी। दोनों वाहन आग की चपेट में आ गई। धमाका इतना तेज था कि खिड़कियों के कांच तक टूट गए। बताया जा रहा है कि ई-व्हीकल की बैटरी फट गई। फाइबर बॉडी होने की वजह से आग तेजी से फैली।

आग की लपटों की वजह से छत के प्लास्टर तक क्रैक हो गए। समीप में रखा पानी का मोटर भी जल गया। परिवार में 6 लोग थे। छोटा बच्चा भी धुआं से काफी परेशान हुआ।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: लीडरशिप एंड मैनेजमेंट प्रोडक्टिविटी का हुनर सीख रहीं BSP की महिला कार्मिक, CISF की DIG ने दिया मंत्र
Next: Bhilai Township में कचरा उठाने की नई व्यवस्था के साथ बवाल शुरू, अपने हाथों से ही रोज रिक्शा में डालना होगा गार्बेज

Related Stories

Accident Update BSP to Provide a Compassionate Appointment Uncle Arriving from Vizag Steel Plant Post-Mortem Scheduled for Wednesday 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

Accident Update BSP to Provide a Compassionate Appointment Uncle Arriving from Vizag Steel Plant Post-Mortem Scheduled for Wednesday 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.