Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026 (Last updated: 27/08/2026) 1 minute read
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24

पहली बार ISP के कर्मचारी एक निर्धारित लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से अपनी पसंद की ट्रेड यूनियन का चुनाव करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। SAIL इस्को स्टील प्लांट में पहली बार मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव होने जा रहा है। 24 सितंबर को कर्मचारी मतदान करेंगे। जिस यूनियन को 51 प्रतिशत वोट मिलेगा, उसे मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा हासिल हो जाएगा। चुनाव की तारीख तय करने के लिए गुरुवार को उप मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय), आसनसोल (Dy. CLC) के नेतृत्व में अहम बैठक हुई। SAIL IISCO Steel Plant (ISP) बर्नपुर में ट्रेड यूनियन चुनाव को लेकर सभी ट्रेड यूनियनों एवं ISP प्रबंधन के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी पक्षों के बीच चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ISP में “एक प्लांट – एक यूनियन” के आधार पर ट्रेड यूनियन चुनाव 24 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। ISP परिसर में विभिन्न मतदान केंद्रों पर कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

इंटक का कहना है कि “One Industry, One Union” के तहत चुनाव की तारीख 24 सितंबर घोषित हो गई है। यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि मजदूरों की एकता, अधिकारों और मजबूत आवाज़ को मजबूत करने का अवसर है। आइए, सभी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर अपने भविष्य के लिए सही नेतृत्व चुनें।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

दो वर्षों के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम

Burnpur Ispat Karmachari Sangh (BMS) का कहना है कि ISP कर्मचारियों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार दिलाने के लिए पिछले दो वर्षों से लगातार संघर्ष किया है। प्रबंधन एवं संबंधित सभी कार्यालयों के समक्ष आवाज उठाने से लेकर माननीय उच्च न्यायालय तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

BMS के निरंतर संघर्ष का उद्देश्य यही था कि ISP के कर्मचारी स्वयं अपने प्रतिनिधि ट्रेड यूनियन का चुनाव अपने मत के माध्यम से कर सकें। 24 सितंबर को चुनाव की घोषणा इस लंबे लोकतांत्रिक संघर्ष की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ISP के इतिहास में पहली बार चुनाव

आगामी 24 सितंबर 2026 ISP के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन होगा। पहली बार ISP के कर्मचारी एक निर्धारित लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से अपनी पसंद की ट्रेड यूनियन का चुनाव करेंगे। इस चुनाव को लेकर ISP के सभी कर्मचारियों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। कर्मचारियों को अब अपने मताधिकार का प्रयोग कर यह तय करने का अवसर मिलेगा कि उनके हितों की आवाज प्रबंधन के समक्ष कौन-सी यूनियन मजबूती से उठाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद
Next: SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.