NEET-2026 में 13,241 ऑल इंडिया रैंक और छत्तीसगढ़ में 43वीं रैंक हासिल करना मोक्ष की मेहनत और लगन का प्रमाण है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्लेट मिल के डीजीएम सत्यकुमार चौरसिया के पुत्र मोक्ष चौरसिया ने NEET-2026 प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर परिवार के साथ-साथ चौरसिया समाज का नाम रोशन किया है। मोक्ष ने ऑल इंडिया रैंक 13,241 और छत्तीसगढ़ रैंक 43 हासिल की है। सीट भी आवंटित कर दी गई है। रसिया समाज ने सम्मानित किया।
मोक्ष की इस उपलब्धि से परिवार और समाज में खुशी का माहौल है। NEET-2026 में मिली सफलता के बाद उन्हें शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर एवं राजनांदगांव में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए सीट आवंटित की गई है।
BSP अधिकारी के परिवार से ताल्लुक
मोक्ष चौरसिया, प्रशांत कुमार चौरसिया एवं स्वर्गीय रीता चौरसिया के पौत्र तथा कुक्कू चौरसिया और सत्यकुमार चौरसिया, डीजीएम, भिलाई स्टील प्लांट के सुपुत्र हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में मिली इस सफलता को परिवार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
चौरसिया समाज ने दी बधाई
मोक्ष की सफलता पर चौरसिया समाज भिलाई, अखिल भारतीय चौरसिया महासभा (कोल) छत्तीसगढ़, चौरसिया महिला समिति भिलाई और चौरसिया किटी सोसायटी भिलाई की ओर से मोक्ष एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मोक्ष ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परिवार और समाज को गौरवान्वित किया है। उन्होंने मोक्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करते रहेंगे।
NEET-2026 में 13,241 ऑल इंडिया रैंक और छत्तीसगढ़ में 43वीं रैंक हासिल करना मोक्ष की मेहनत और लगन का प्रमाण है। उनके एमबीबीएस की पढ़ाई की दिशा में आगे बढ़ने से परिवार और समाज में विशेष उत्साह है।
