Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026 1 minute read
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts

इंटक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक ओएचपी आरबी गहरवार से बैठक कर कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

  • ओएचपी की सड़क का आवश्यक संधारण कराने, चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने की मांग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील एम्प्लाइज यूनियन इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक ओएचपी आरबी गहरवार से बैठक कर कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू ने नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम के तहत आवंटित राशि से कर्मचारियों को जल्द गिफ्ट वितरित करने की मांग की।

महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम के लिए राशि आवंटित हो चुकी है, इसलिए गिफ्ट वितरण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं किया जाना चाहिए। कर्मचारियों द्वारा संयंत्र के उत्पादन एवं उत्पादकता में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना का लाभ समय पर दिया जाना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

उन्होंने ओएचपी के स्ट्रक्चर एवं गैलरी का निरीक्षण कर आवश्यक संधारण कराने की मांग की। साथ ही गैलरी एवं कन्वेयर बेल्ट की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराकर जीरो लीकेज सुनिश्चित करने की बात कही।

प्रतिनिधिमंडल ने ओएचपी जाने वाली सड़क का आवश्यक संधारण कराने, क्षेत्र में होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने तथा ठेका श्रमिकों के लिए पर्याप्त रेस्ट रूम उपलब्ध कराने की मांग की। महिला ठेका श्रमिकों के लिए अलग से बैठने एवं भोजन करने की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

संजय कुमार साहू ने कहा कि ठेका श्रमिकों को पूर्ण वेतन, गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा सामग्री एवं ड्रेस उपलब्ध कराई जाए। कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा किसी भी स्थिति में उत्पादन के साथ श्रमिकों की सुरक्षा से समझौता न हो।

मुख्य महाप्रबंधक आरबी गहरवार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम के तहत गिफ्ट वितरण के लिए जल्द कमेटी गठित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए वितरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के सभी निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करते हुए मशीनों एवं कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

उन्होंने ओएचपी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के संबंध में उच्च प्रबंधन से चर्चा चलने की जानकारी दी और जल्द ही इसका निराकरण करने का आश्वासन दिया। बैठक में उठाए गए अन्य विषयों पर भी उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की बात कही। उन्होंने उत्पादन, सुरक्षा एवं कार्यस्थल की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी के सहयोग एवं टीमवर्क से कार्य करने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक संजय शर्मा, महाप्रबंधक शंकर सिंह मोरे, महाप्रबंधक अरूप रतन मंडल, यूनियन से जी.आर. सुमन तथा यूनियन की ओर से शिव शंकर सिंह, ताम्रध्वज सिंह, गुरुदेव साहू, जयप्रकाश ब्राह्मण, दुर्गेश गौर, मधु देशमुख एवं नारायण ध्रुव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या
Next: SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Related Stories

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.