सेफी काउंसिल मीटिंग में सेल, RINL, मेकॉन, नगरनार स्टील प्लांट के आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, सेफी नॉमिनी पहुंचे।
- सेफी काउंसिल मीटिंग में सेल, RINL, मेकॉन, नगरनार स्टील प्लांट के आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, सेफी नॉमिनी पहुंचे।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल, आरआइएनएल, मेकॉन, नगरनार स्टील प्लांट के अधिकारियों पर बड़ी खबर है। स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी काउंसिल की अहम बैठक मंगलवार को दिल्ली में हुई। सेफी चेयरमैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। RINL, मेकॉन, नगरनार स्टील प्लांट के अधिकारियों के मुद्दों पर चर्चा के साथ सेल में विलय का मुद्दा छाया रहा।
वहीं, सेल में जबरिया रिटायरमेंट के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। एकमत से सभी सदस्यों ने सीआर का विरोध किया। साथ ही सेल प्रबंधन से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। सेल प्रबंधन के साथ मीटिंग बुधवार को है। इससे पहले 33 बिंदुओं पर एजेंडा तैयार किया गया है। इस पर विस्तार से चर्चा हुई है।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के नए CGM HR प्रशांत ओझा ने संभाला पदभार
सेल में जिस तरह से सीआर लागू किया जा रहा है, उसके विरोध में सभी प्लांट के अधिकारी संघ के पदाधिकारी नज़र आए। कमेटी बनाकर फैसला लेने का सुझाव दिया गया है। कोई मापदंड नहीं होने से प्लांट में बहुत खराब माहौल बनता जा रहा है। इसका असर प्रोडक्शन पर भी पड़ सकता है।
सेफी काउंसिल मीटिंग में सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर, बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह, दुर्गापुर स्टील आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तमल भट्टाचार्य, राउरकेला स्टील प्लांट आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अबकाश बेहरा आदि शामिल हुए हैं। सेल प्रबंधन के साथ बुधवार को सुबह 11 बजे से मीटिंग है।
आप भी जानिए सेल प्रबंधन से किन-किन मुद्दों पर होगी बात
- टाउनशिप के जर्जर आवास को तोड़कर नए आवास बनाए जाएं।
- रिटेंशन पॉलिसी में बदलाव किया जाए।
- हाना के तहत ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान। रिटेंशन नहीं दे रहे हैं। रेंट, हाउस पर्क्स टै, पैनल रेंट आदि को लेकर तनाव का माहौल।
- पे-रिवीजन कमेटी जल्द गठित हो।
- 9 प्रतिशत पेंशन अंशदान।
- खदान के अधिकारियों के मुद्दे पर चर्चा हुई।
- पे-अनामिली, एनपीएस का मुद्दा छाया।
- 10 हजार करोड़ के प्रॉफिट के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान।
- टाउनशिप, मेडिकल और वेतन विसंगति।
