Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: स्टील मेल्टिंग शॉप 2, सीसीएस ने अगस्त में रचा उत्पादन का नया कीर्तिमान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: स्टील मेल्टिंग शॉप 2, सीसीएस ने अगस्त में रचा उत्पादन का नया कीर्तिमान

Azmat ali 01/09/2026 1 minute read
SAIL BSL Steel Melting Shop 2 and CCS set a new Production Record in August

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) एवं सी सी एस विभाग (CCS) ने उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता एवं टीम भावना का परिचय देते हुए अगस्त 2026 माह में कई ऐतिहासिक उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किए हैं. विभाग ने अगस्त माह का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल उत्पादन 3,34,310 टन दर्ज कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया, जिसने अगस्त 2018 में बनाए गए 3,04,251 टन के पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इस पहल के दौरान शॉप-फ्लोर स्तर पर परिचालन निरंतरता, तकनीकी अनुशासन, सुरक्षा और संसाधन अनुकूलन पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के अंतर्गत 14 अगस्त 2026 को एक ही दिन में सर्वाधिक 46 हीट्स ब्लो करने का नया दैनिक रिकॉर्ड स्थापित किया गया, जिसने फरवरी 2025 के 45 हीट्स के पिछले रिकॉर्ड को पार किया। इसके साथ ही, विभाग ने 285 टन का अब तक का उच्चतम मासिक औसत हीट वेट (Highest Monthly Average Heat Weight) हासिल किया, जो जनवरी 2025 के 283.2 टन से अधिक है। लॉजिस्टिक्स एवं डिस्पैच के क्षेत्र में भी विभाग ने नया मानदंड स्थापित करते हुए अगस्त माह के दौरान 14,800 से अधिक स्लैब्स का रिकॉर्ड प्रेषण (डिस्पैच) किया, जिसने मार्च 2026 के 14,622 स्लैब्स के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में जबरिया रिटायरमेंट पर SEFI का विरोध प्रस्ताव पास, सेल मैनेजमेंट से 33 मुद्दों पर अब होगी बात

तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने 12 से 15 अगस्त 2026 के मध्य 2 फ्लाइंग टंडिश के साथ 67 हीट्स का सबसे लंबा अनुक्रम (Longest Sequence) सफलतापूर्वक पूर्ण किया. इसके अलावा 29 हीट्स की उच्चतम टंडिश लाइफ प्राप्त कर रिफ्रैक्ट्री प्रबंधन में भी नई मिसाल कायम की। शीर्ष प्रबंधन ने इस असाधारण सफलता पर एसएमएस-2 एवं सीसीएस की संपूर्ण टीम के समन्वित प्रयासों और कर्मठता की सराहना की है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के नए CGM HR प्रशांत ओझा ने संभाला पदभार

यह ऐतिहासिक उपलब्धि बोकारो इस्पात संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता, प्रक्रिया दक्षता और उत्पादन क्षमता के निरंतर संवर्धन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। तकनीकी नवाचारों, बेहतर समन्वय तथा कर्मचारियों के समर्पण से प्राप्त ये नए कीर्तिमान संयंत्र की उत्पादकता को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने के साथ-साथ सेल के समग्र विकास लक्ष्यों को हासिल करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: QCFI भिलाई के 17वें ‘चैप्टर कन्वेंशन 2026 में सेफ्टी पर विशेष जोर; बीएसपी टीम रही ‘बेस्ट ऑफ द कन्वेंशन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में जबरिया रिटायरमेंट पर SEFI का विरोध प्रस्ताव पास, सेल मैनेजमेंट से 33 मुद्दों पर अब होगी बात
Next: Sector 9 Hospital: डॉक्टर उदय एक्शन में, टोकन की जरूरत नहीं, अब मरीज सीधे मेडिसिन OPD में स्पेशलिस्ट को दिखाएं

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.