Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एससी-एसटी कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस वसूल रहा BSP? पेमेंट से कटे 884 रुपए, जवाब के इंतजार में कर्मचारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एससी-एसटी कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस वसूल रहा BSP? पेमेंट से कटे 884 रुपए, जवाब के इंतजार में कर्मचारी

Azmat ali 02/09/2026 1 minute read
Is the BSP collecting school fees from the children of SC ST employees 884 deducted from payment employees await a response

पेमेंट स्लिप में ‘ट्यूशन फीस स्कूल’ मद में कटौती से मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग से नहीं मिला स्पष्ट जवाब। बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन भी हैरान। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। मंगलवार को पेमेंट स्लिप देखने के बाद कुछ कर्मचारियों ने दावा किया कि उनके वेतन से ‘ट्यूशन फीस स्कूल’ मद में 884 रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका।

पेमेंट स्लिप में फीस मद में कटौती देखकर कर्मचारियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कर्मचारियों ने आपस में जानकारी साझा करने के साथ ही एजुकेशन डिपार्टमेंट से संपर्क करने का प्रयास किया। कुछ कर्मचारियों ने शिक्षा अधिकारी एवं जीएम शिखा दुबे को भी संदेश भेजकर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी ओर से भी तत्काल कोई जवाब नहीं मिलने की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital: डॉक्टर उदय एक्शन में, टोकन की जरूरत नहीं, अब मरीज सीधे मेडिसिन OPD में स्पेशलिस्ट को दिखाएं

कर्मचारियों का कहना है कि अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों से पहले स्कूल फीस नहीं ली जाती थी। हालांकि, कंप्यूटर, स्मार्ट क्लास अथवा अन्य मदों में कुछ राशि की कटौती पूर्व में होती रही है। लेकिन पेमेंट स्लिप में पहली बार ‘ट्यूशन फीस स्कूल’ के नाम से 884 रुपये की कटौती दिखाई देने से कर्मचारी असमंजस में हैं।

एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन तक पहुंचा मामला

मामले की शिकायत बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद तक भी पहुंची है। कर्मचारियों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया।

कोमल प्रसाद ने बताया कि एक कर्मचारी ने उन्हें इस संबंध में संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस जानकारी से हैरान हैं, क्योंकि अब तक उनके वर्ग के बच्चों से इस तरह स्कूल फीस लिए जाने की जानकारी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि वह करीब 15 दिनों से शहर से बाहर थे और शाम को ही वापस लौटे हैं। मामले की जानकारी लेने के बाद बीएसपी प्रबंधन से चर्चा कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी। यदि वास्तव में फीस वसूली शुरू की गई है तो इस मुद्दे का विरोध किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में जबरिया रिटायरमेंट पर SEFI का विरोध प्रस्ताव पास, सेल मैनेजमेंट से 33 मुद्दों पर अब होगी बात

प्रबंधन के स्पष्टीकरण का इंतजार

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि पेमेंट स्लिप में 884 रुपये की कटौती किस नियम या आदेश के तहत की गई है और क्या यह कटौती सभी संबंधित कर्मचारियों के लिए लागू की गई है। क्या पूर्व में कोई सर्कुलर जारी किया गया है। क्या एससी-एसटी एसोसिएशन या यूनियन को प्रबंधन ने कोई जानकारी दी थी। कर्मचारियों की मांग है कि बीएसपी शिक्षा विभाग इस संबंध में स्पष्ट जानकारी दे, ताकि भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के नए CGM HR प्रशांत ओझा ने संभाला पदभार

यदि स्कूल फीस की कटौती किसी नए निर्णय के तहत की गई है तो कर्मचारियों को इसकी जानकारी और आधार भी बताया जाना चाहिए। वहीं, यदि यह किसी तकनीकी अथवा अन्य कारण से हुई कटौती है तो उसे भी स्पष्ट किया जाना जरूरी है।

समाचार लिखे जाने तक बीएसपी शिक्षा विभाग अथवा जीएम शिखा दुबे की ओर से इस मामले में आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया था। प्रबंधन का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP URM ने रचा इतिहास, एक महीने में रेलवे को 102 रेक डिस्पैच

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: पोर्टल बंद, भुगतान नहीं कर पाए उपभोक्ताओं से सरचार्ज न वसूलें

Related Stories

BSP Town Services Department Consumers unable to Make Payments due to Portal Outage do not Levy Surcharges
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: पोर्टल बंद, भुगतान नहीं कर पाए उपभोक्ताओं से सरचार्ज न वसूलें

Azmat ali 01/09/2026
Dr Uday Takes Action Patients can now Consult a Specialist Directly at the Sector 9 Hospitals Medicine OPD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टर उदय एक्शन में, टोकन की जरूरत नहीं, अब मरीज सीधे मेडिसिन OPD में स्पेशलिस्ट को दिखाएं

Azmat ali 01/09/2026
SAIL BSL Steel Melting Shop 2 and CCS set a new Production Record in August
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: स्टील मेल्टिंग शॉप 2, सीसीएस ने अगस्त में रचा उत्पादन का नया कीर्तिमान

Azmat ali 01/09/2026

You May Have Missed

Is the BSP collecting school fees from the children of SC ST employees 884 deducted from payment employees await a response
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एससी-एसटी कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस वसूल रहा BSP? पेमेंट से कटे 884 रुपए, जवाब के इंतजार में कर्मचारी

Azmat ali 02/09/2026
BSP Town Services Department Consumers unable to Make Payments due to Portal Outage do not Levy Surcharges
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: पोर्टल बंद, भुगतान नहीं कर पाए उपभोक्ताओं से सरचार्ज न वसूलें

Azmat ali 01/09/2026
Dr Uday Takes Action Patients can now Consult a Specialist Directly at the Sector 9 Hospitals Medicine OPD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टर उदय एक्शन में, टोकन की जरूरत नहीं, अब मरीज सीधे मेडिसिन OPD में स्पेशलिस्ट को दिखाएं

Azmat ali 01/09/2026
SAIL BSL Steel Melting Shop 2 and CCS set a new Production Record in August
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: स्टील मेल्टिंग शॉप 2, सीसीएस ने अगस्त में रचा उत्पादन का नया कीर्तिमान

Azmat ali 01/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.