Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026 (Last updated: 02/09/2026) 2 minutes read
SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL

सेल मेगा PSU को तैयार। सेल, RINL, मेकॉन, मॉयल, नगरनार स्टील प्लांट के मर्जर के लिए अब मंत्रालय में होगी बात।

  • सेल अधिकारी, सेफी पदाधिकारियों की सीएमडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा, सेफी चेयरमैन एनके बंछोर की मौजूदगी में बैठक।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड अफसरों के मुद्दों पर सेफी और सेल प्रबंधन के बीच अहम बैठक दिल्ली में हुई। सीएमडी डॉक्टर अशोक कुमार पंडा की मौजूदगी में अधिकारियों के लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। 10 हजार करोड़ के प्रॉफिट को हासिल करने में अधिकारी पूरा योगदान करने को तैयार हो गए हैं।

कई विषयों पर सीएमडी ने हामी भरी और मंजूरी दे दी है। सेल में जबरन रिटायरमेंट पर सीएमडी ने कहा-अब कुछ नहीं हो सकता है। जो होना था, वह हो गया है। लेकिन, जिन्हें सीआर दिया गया है। वे अपील कर सकते हैं। सेल प्रबंधन रिव्यू करेगा। सेफी की तरफ से कहा गया कि विजिलेंस और सीबीआई आदि गंभीर केस में कार्रवाई समझ में आती है। लेकिन, यहां तो टार्गेट करके कंपनी से बाहर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

खुन्नस में सी-बी ग्रेड देकर फंसाया जा रहा है। अधिकारियों को ही सीआर बार-बार क्यों दिया जा रहा है? मनोबल गिर रहा है। डर के साये में अधिकारी काम कर रहे हैं। कम मैनपॉवर में ज्यादा काम करने वाले अधिकारियों के साथ ये बर्ताव समझ से परे है। ऐसे में सीआर की परंपरा कंपनी हित में नहीं है।

बैठक में सीएमडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर माइनिंग मनीष राज गुप्ता, डायरेक्टर कामर्शियल टीएन नटराजन और सेफी चेयरमैन एनके बंछोर, वाइस चेयरमैन अजय कुमार पांडेय, जनरल सेक्रेटरी संजय आर्या, बीएसएल ओए अध्यक्ष एके सिंह, बीएसपी ओए महासचिव अंकुर मिश्र, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्र, आरएसपी एसोसिएशन अध्यक्ष अबकाश बेहरा, महासचिव संपद मिश्रा, दुर्गापुर अध्यक्ष तमल भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।

 खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital: डॉक्टर उदय एक्शन में, टोकन की जरूरत नहीं, अब मरीज सीधे मेडिसिन OPD में स्पेशलिस्ट को दिखाएं

बीएसएनएल का साथ छूटने जा रहा
सेफी पदाधिकारियों ने सेल प्रबंधन के सामने बीएसएनएल के नेटवर्क का मुद्दा उठाया। दिल्ली में बैठे पदाधिकारी ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे थे, लेकिन ओटीपी तक नहीं आ रहा था। प्लांट में नेटवर्क न होने से परेशानी बताई गई। इस पर प्रबंधन ने कहा-जहां जिस कंपनी का बेहतर नेटवर्क हो, उसकी सेवा ली जाएगी।
एक्सीडेंटल केस में पत्नी के इलाज की सुविधा कंपनी देती है। बच्चों की सेवा बंद कर दी जाती थी। अब 25 साल तक के बच्चों को मेडिकल सुविधा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

सेल के किसी भी अस्पताल में अब कराइए इलाज
सेल-सेफी बैठक में एक और अहम मुद्दे पर बात हुई है, जिसको सेल प्रबंधन ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। सेल के किसी भी अस्पताल में दूसरे प्लांट के कार्मिक इलाज करा सकेंगे। नई व्यवस्था जल्द ही लांच होने वाली है। उदाहरण के रूप में बोकारो के कार्मिक भिलाई के सेक्टर 9 या राउरकेला जनरल हॉस्पिटल में इलाज करा सकेंगे। प्रबंधन से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। पॉलिसी बनाई जाएगी। यूनिफॉर्म मेडिकल बुक होगी। इसको लागू करने के लिए सीएमडी राजी हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के ED पर महिला अफसर ने लगाए छेड़छाड़ और गंदी नीयत के आरोप

लाइसेंस पर देंगे पूर्व कार्मिकों को मकान

सेल के स्टील प्लांट से रिटायर कार्मिकों को लाइसेंस पर आवास देने की बात सामने आ रही है। मेंटेनेंस आदि का पैसा लेंगे। कब्जे में जमीन और मकान है तो उसको खाली कराया जाएगा। एनबीसीसी समेत अन्य एजेंसियों से बातचीत चल रही है। जरूरत के हिसाब से टाउनशिप में नए मकान बनाए जाएंगे। बाकी एरिया सरकारी एजेंसी को हैंडओवर कर दिया जाएगा, ताकि वे मकान आदि बनाकर उसे बेच सकें। किस तरह का प्लान होगा, इस पर मंथन चल रहा है। सारी बातें सामने आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें: एससी-एसटी कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस वसूल रहा BSP? पेमेंट से कटे 884 रुपए, जवाब के इंतजार में कर्मचारी

AGENDA FOR SAIL–SEFI MEETING

  1. Target ₹10,000 Crore+ PBT Target – FY 2026–27
  2. Quarterly meeting with SEFI/OA at corporate level and unit level
  3. Revoking of Premature Retirement Orders
  4. Merger of Steel PSUs
  5. SAIL Pension Scheme
    • a. Implementation of SAIL Pension Scheme as per DPE guidelines
    • b. Accrued interest payment from 2007
  6. Enhancement of Post-Superannuation Medical Benefits as per DPE guidelines
  7. Advance Payment of PRP for 2025–26
  8. Policy Matters:
    • a. Uniform HRA policy across all units of SAIL
    • b. Review of Promotion Policy
    • c. Uniform Policy across SAIL (leave, telecom, infrastructure, entertainment allowance, office timings and comparable service conditions)
    • d. Revision of TA/DA and DOP
    • e. Adherence to guidelines for Sensitive Posting
    • f. Medical Treatment for employees and dependents across all SAIL Unit Hospitals

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: स्टील मेल्टिंग शॉप 2, सीसीएस ने अगस्त में रचा उत्पादन का नया कीर्तिमान

  1. Mines Related:
    • a. Hospital referral and dependent treatment, particularly where dependants reside away from the place of posting.
    • b. Tenure/rotation policy for Mines postings and suitable Special Earned Leave.
    • c. Township, medical and essential facilities for executives posted at Mines.
    • d. Leased House/HRA for Mines Executives

      e. Medi-Claim/medical support for Mines executives

      f. SAIL Pension – Colliery/CMPF Executives

        1. Township Related
        • a. Amendment of Quarter Retention Policy
        • b. Quarters Licensing/Leasing – Asset Monetisation
        • c. Township Buildings/Land – Asset Monetisation
        • d. Reimbursement facility for Annual Maintenance of Quarters
        • e. Lease Regularization of Quarters
        • f. Introduction of New gated multi-storey communities
        1. Operational Enablers for Special Steel Units (SSP, VISP, ASP)
        2. Pay Anomaly – Unit/Cross-Unit Comparison
        3. Pay Fitment for 2007–2013 MTT batches
        4. Issues pertaining to Executives posted on deputation
        5. Increase in number of posts for E8/E9
        6. Incremental PRP for the year 2018–19
        7. JO Notional Seniority and Industrial Tour
        8. Transport Allowance for Divyangans as per DPE guidelines
        9. Payment of 11 months Peks Arrears Interest
        10. Medical Facility for Dependent Children (less than 25 years) after Death
        11. Work Life Balance in line with “Great Place to Work”
        12. Restoration/Introduction of Employee Loan Facilities
        • a. Interest free loans for EVs
        • b. Subsidized Housing and Vehicle Loans
        1. Other issues

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Related Stories

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026
BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.