Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

Azmat ali 08/09/2026 (Last updated: 08/09/2026) 1 minute read
INTUC Protest on September 10 over the Demands of BSPs Regular and Contractual Workers

कर्मचारियों के लिए 650 वर्गफीट तक के आवास के लाइसेंस, रिटेंशन तथा सब्जेक्ट टू वेकेशन आवास आवंटन की व्यवस्था शुरू करें।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों की मांगों को लेकर 10 सितंबर को प्रदर्शन।
  • समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर 10 सितंबर को सुबह 7:45 बजे से 8:45 बजे तक मुर्गा चौक में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर स्टील एम्प्लाइज यूनियन-इंटक एवं स्टील ठेका श्रमिक यूनियन-इंटक संयुक्त रूप से 10 सितंबर को प्रदर्शन करेगी। कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि इंटक यूनियन भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की लंबित मांगों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर 10 सितंबर 2026 को सुबह 7:45 बजे से 8:45 बजे तक मुर्गा चौक में विरोध प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन के पश्चात सेल अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इंटक यूनियन की मांग है कि कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि कर्मचारियों का मनोबल बना रहे तथा सेल के उत्पादन, उत्पादकता एवं लाभार्जन में वृद्धि हो।

ये खबर भी पढ़ें: SC-ST एसोसिशन बोला-बीएसपी फैसला लेगा वापस, बच्चों की फीस लौटाएगा प्रबंधन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

1. 1 जनवरी 2017 से लंबित वेतन समझौते को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा 39 माह के एरियर्स का भुगतान किया जाए।
2. 1 जनवरी 2027 से नए वेज रिवीजन के लिए शीघ्र कमेटी का गठन किया जाए तथा जनवरी 2027 में नया वेतन समझौता किया जाए।
3. बीएसपी के कर्मचारियों के दुर्घटना बीमा की राशि ₹30 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख की जाए।
4. सेल में एपीएलआईएस/बोनस के वर्तमान फार्मूले में आवश्यक संशोधन किया जाए तथा कर्मचारियों को अधिकतम बोनस का भुगतान दुर्गा पूजा के पूर्व किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

5. मंथली इंसेंटिव स्कीम में संशोधन करते हुए न्यूनतम ₹10,000 प्रतिमाह इंसेंटिव सुनिश्चित किया जाए।
6. नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम को पुनः प्रारंभ किया जाए, ताकि कर्मचारियों को उनके कार्य एवं योगदान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
7. भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के लिए 650 वर्गफीट तक के आवास के लाइसेंस, रिटेंशन तथा सब्जेक्ट टू वेकेशन आवास आवंटन की व्यवस्था पुनः प्रारंभ की जाए।
8. कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल एडवांस की राशि बढ़ाकर ₹50,000 की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

ठेका श्रमिकों की प्रमुख मांगें

1. ठेका श्रमिकों को ₹26,000 प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दिया जाए।
2. ठेका श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का पूर्ण लाभ दिया जाए।
3. ठेका श्रमिकों को रात्रि भत्ता, साइकिल भत्ता, आवास भत्ता एवं कैंटीन भत्ता दिया जाए।
4. ठेका श्रमिकों की अनावश्यक छंटनी तत्काल रोकी जाए।
5. दुर्गा पूजा एवं दीपावली पर्व पर ठेका श्रमिकों को 20 प्रतिशत बोनस दिया जाए।
6. ठेका श्रमिकों का दुर्घटना बीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप

इंटक यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू ने भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से आह्वान किया है कि वे अपने हक, अधिकार एवं हितों की रक्षा के लिए 10 सितंबर के विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और आंदोलन को सफल बनाएं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए
Next: SC-ST एसोसिशन बोला-बीएसपी फैसला लेगा वापस, बच्चों की फीस लौटाएगा प्रबंधन

Related Stories

SC ST Association says BSP will withdraw the decision management will refund students fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST एसोसिशन बोला-बीएसपी फैसला लेगा वापस, बच्चों की फीस लौटाएगा प्रबंधन

Azmat ali 08/09/2026
NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

SC ST Association says BSP will withdraw the decision management will refund students fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST एसोसिशन बोला-बीएसपी फैसला लेगा वापस, बच्चों की फीस लौटाएगा प्रबंधन

Azmat ali 08/09/2026
INTUC Protest on September 10 over the Demands of BSPs Regular and Contractual Workers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

Azmat ali 08/09/2026
NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.