Skip to content
11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में RFID के प्रोजेक्ट वर्क का शिलान्यास, ड्यूटी छोड़कर जाने वालों की होगी पहचान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में RFID के प्रोजेक्ट वर्क का शिलान्यास, ड्यूटी छोड़कर जाने वालों की होगी पहचान

Azmat ali 11/09/2026 1 minute read
Big Breaking News Foundation Stone Laid for the RFID Project at Bhilai Steel Plant

Big Breaking News: ईडी एचआर, ईडी फाइनेंस और डीआइजी सीआइएसएफ के हाथों शुक्रवार सुबह प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया।

  • बीएसपी प्रबंधन ने 12 गेट पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (Radio Frequency Identification) मशीन लगाने का फैसला लिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में आरएफआइडी प्रोजेक्ट वर्क का शिलान्यास कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह डीआइजी सीआइएसएफ चंदन कुमार झा, ईडी एचआर पवन कुमार, ईडी फाइनेंस प्रवीण निगम के हाथों इसका आगाज किया गया। अब केबिल बिछाने का काम शुरू हो गया है। 2 माह के भीतर इंक्यूपमेंट लगाए जाएंगे। बीएसपी के 12 गेटों पर आरएफआइडी की मशीनों को इंस्टॉल किया जाएगा।

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। आरएफआईडी (RFID) का ट्रायल सफल होने के बाद शुक्रवार को इसका शिलान्यास भी कर दिया गया है। बीएसपी प्रबंधन ने 12 गेट पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (Radio Frequency Identification) मशीन लगाने का फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

मेन गेट पर इस्पात भवन और एचआरडी के पर्सनल आफिसर का ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा। बायोमेट्रिक मशीन जिस चेहरे को पहचान कर रही है, वही आरएफआइडी मशीन भी रीड कर रही थी। इस सफलता के बाद बीएसपी प्रबंधन ने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आरएफआइडी की मैपिंग की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं

बताया जा रहा है कि 1 नवंबर से ही इसे अनिवार्य करने की तैयारी है। फिलहाल, केबिल बिछाने, मशीनों को इंस्टाल करने, मैपिंग आदि का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। करीब 9 हजार कर्मचारी-अधिकारी और 12 हजार से ज्यादा ठेका मजदूरों की आवाजाही पर आरएफआइडी से नज़र रखी जाएगी। विभागों में लगी बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी होती रहेगी। इसी के आधार पर सैलरी भी बनेगी। वहीं, संदिग्ध गतिविधियों और चोरी की नीयत से अंदर जाने वालों पर सीआइएसएफ नकेल कस सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

गेट पर मशीन बताएगी आप सही हैं या गलत

भिलाई स्टील प्लांट के संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आरएफआइडी का मकसद सेफ्टी है। सुरक्षा के मद्देनजर इसे लागू किया जा रहा है। संदिग्ध लोगों और उनके वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा। कार्मिक अपनी शिफ्ट में ड्यूटी जाने के लिए प्लांट के प्रवेश द्वार पर पहुंचेंगे तो वहां आरएफआइडी मशीन से सीआइएसएफ चेक करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: 4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

मशीन पर कार्मिक के वाहन के दो नंबर और गेट पास की वैलिडिटी आदि की जानकारी सीआइएसएफ जवान को तत्काल हो जाएगी। अगर, कार्ड वैलिड नहीं है तो उसे तत्काल रोक लिया जाएगा। रजिस्टर्ड 2 वाहनों के नंबर के अलावा अन्य गाड़ी को ले जाने पर रोक दिया जाएगा। इससे संदिग्ध गतिविधियों को तत्क्ल पकड़ा जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

कितने घंटे प्लांट से गायब रहे, सबको चलेगा पता

विभाग के मुताबिक आरएफआइडी की सीमा को पार करने के बाद ही कार्मिक को अंदर जाने की अनुमति होगी। गेट पर पहुंचते ही कार्मिक की इंट्री हो जाएगी। अगर, वही कार्मिक अटेंडेंस लगाने के बाद प्लांट से बाहर निकलते हैं तो पूरी कुंडली तैयार हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Happy Birthday Manish Pandey: 12 सितंबर को भिलाई में सेवा, खेल और सनातन संस्कृति का संगम, मैराथन, आइए गिफ्ट पाइए

प्रबंधन को इसकी जानकारी भी होती रहेगी। सीआइएसएफ किसी को आवाजाही से रोकेगी नहीं। लेकिन, आरएफआइडी में दर्ज आवाजाही की डिटेल कार्मिकों पर कार्रवाई का मापदंड साबित होगी। किसी आवश्यक कार्य, मेडिकल या विभागीय दौरे आदि के लिए एचओडी से अनुमति लगेगी। आपात स्थिति कभी-कभार आती है। हर दिन ड्यूटी टाइम में बाहर जाने वालों की पहचान हो जाएगी। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को सिस्टम पर मिलती रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: रिसाली नगर निगम वार्ड आरक्षण: सभापति केशव बंछोर, भाजपा पार्षद की सीट महिला के लिए आरक्षित, मेयर शशि सिन्हा का वार्ड ओबीसी मुक्त, 33% बदली सूरत

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार
Next: बिजली सप्लाई के निजीकरण का कांग्रेस करेगी विरोध, जावेद खान बता रहे भयानक नुकसान

Related Stories

Congress to oppose privatization of power supply Spokesperson Javed Khan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बिजली सप्लाई के निजीकरण का कांग्रेस करेगी विरोध, जावेद खान बता रहे भयानक नुकसान

Azmat ali 11/09/2026
Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Congress to oppose privatization of power supply Spokesperson Javed Khan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बिजली सप्लाई के निजीकरण का कांग्रेस करेगी विरोध, जावेद खान बता रहे भयानक नुकसान

Azmat ali 11/09/2026
Big Breaking News Foundation Stone Laid for the RFID Project at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में RFID के प्रोजेक्ट वर्क का शिलान्यास, ड्यूटी छोड़कर जाने वालों की होगी पहचान

Azmat ali 11/09/2026
Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.