Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू बोले-श्रमिक वेलफेयर एसोसिएशन अब तक 196 ठेका श्रमिकों को राशि सौंप चुका।

  • श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए संगठन प्रतिबद्ध है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों एवं उनके परिवारों को विषम परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक द्वारा संचालित श्रमिक वेलफेयर एसोसिएशन लगातार सहयोग का कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में यूनियन कार्यालय में जो ठेका श्रमिक दुर्घटना अथवा मेडिकल अनफिट होने के कारण ड्यूटी पर नहीं जा पाने वाले ठेका श्रमिकों को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर नंदकुमार देशमुख को ₹1,500, जितेश कुमार ठाकुर को ₹4,000, पुकेश्वर साहू को ₹5,000, शत्रुघ्न वर्मा को ₹5,000, मोहित सिंह को ₹4,000, शिवकुमार यादव को ₹3,000, फगुवाराम को ₹4,000 तथा दयाराम को ₹3,000 की सहयोग राशि प्रदान की गई।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने बताया कि श्रमिक वेलफेयर एसोसिएशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुर्घटना, बीमारी अथवा मेडिकल अनफिट जैसी विषम परिस्थितियों में श्रमिक और उनके परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करें। आवश्यकता के समय संगठन श्रमिकों के साथ खड़ा रहे और यथासंभव आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराए, इसी भावना के साथ यह पहल निरंतर जारी है।

श्रमिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अब तक कुल 196 ठेका श्रमिकों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा चुका है। यूनियन ने कहा कि आने वाले समय में भी श्रमिक हित एवं कल्याण से जुड़े ऐसे प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital: छंटनी पर आमरण अनशन, हालत बिगड़ी, आधी रात को पुलिस ने कराया मेडिकल चेकअप, BSP IR पर गंभीर आरोप

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। “श्रमिक कल्याण के लिए एक प्रयास” के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल आपसी सहयोग, एकजुटता और मानवीय संवेदना का उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़ें: ISP Burnpur Union Election: पढ़ें BMS के घोषणा पत्र में क्या है खास, चुनाव रुकवाने सुप्रीम कोर्ट में 21 को सुनवाई, हिमांशु बल बोले…

कार्यक्रम में सी.पी. वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, मनोहर लाल, आर. दिनेश, गुरुदेव साहू, ताम्रध्य सिन्हा, राजकुमार, जयराम ध्रुव, संतोष ठाकुर, मनोज कुलदीप, दामन लाल, कान्हाराम, के. रामू, कामता प्रसाद, बलराम वर्मा, नरेंद्र कुमार, संजीव मानिकपुरी, दुर्जन, जय कुमार, योगेश कुमार साहू ,इंद्रमणि सहित यूनियन कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में लंच करते-करते अधिकारी ने तोड़ा दम, हर तरफ हड़कंप

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.