Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जूनियर ऑफिसर्स को पहले सिखाया ऑनलाइन यूनिकोड वॉइस टाइपिंग, फिर नोटशीट का तरीका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जूनियर ऑफिसर्स को पहले सिखाया ऑनलाइन यूनिकोड वॉइस टाइपिंग, फिर नोटशीट का तरीका

13/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
First-taught-online-Unicode-voice-typing-to-junior-officers-then-notesheet-method
  • कार्मिक बिरादरी में प्रत्येक स्तर पर कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के राजभाषा विभाग द्वारा मानव संसाधन विकास केन्द्र सभागार में जूनियर ऑफिसर्स 2022 बैच हेतु आयोजित इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत ऑनलाइन यूनिकोड वॉइस टाइपिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के राजभाषा विभाग द्वारा भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग की ओर से निर्धारित राजभाषा नीति के कार्यान्वयन एवं राजभाषा अधिनियम के अनुपालन की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

राजभाषा के प्रगामी प्रयोग को प्रोत्साहन हेतु नियमित रूप से विभिन्न विभागों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। कार्मिक बिरादरी में प्रत्येक स्तर पर कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जूनियर ऑफिसर्स 2022 बैच के अधिकारीगण को सहायक प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन-राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों की जानकारी दी तथा ऑनलाइन गूगल वॉइस टाइपिंग का प्रशिक्षण दिया एवं ऑनलाइन नोटशीट सिस्टम सैप (SAP) में हिंदी में नोटशीट बनाने का सजीव प्रदर्शन किया।

प्रतिभागी जूनियर ऑफिसर्स ने ऑनलाइन यूनिकोड वॉइस टाइपिंग को कार्यक्षेत्र के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण एवं उपयोगी बताया, प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागी जूनियर ऑफिसर्स ने ऑनलाइन यूनिकोड वॉइस टाइपिंग से संबंधित प्रश्न पूछे एवं हिंदी में कार्यालयीन कामकाज करने में आने वाली कठिनाइयों के विषय में चर्चा की जिनका समाधान किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के स्कूली बच्चों को सिखाया, समझाया और फिर…
Next: Bokaro Steel Plant के ठेकेदारों का जमावड़ा, जानिए BSL मैनेजमेंट ने क्यों दिलाई कसम

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.