Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के स्कूली बच्चों को सिखाया, समझाया और फिर…
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant के स्कूली बच्चों को सिखाया, समझाया और फिर…

13/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Under-the-Amrit-Mahotsav-of-Independence-various-competitions-were-organized-for-the-students-of-BSP-School
  • आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीएसपी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताएं आयोजित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत स्वच्छता सप्ताह मनाया गया। इसके अंतर्गत बीएसपी स्कूलों के छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सप्ताहभर भाषण, ड्राइंग, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बीएसपी के विभिन्न स्कूलों में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बीएसपी स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 12 स्कूलों के करीब 5000 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। इस स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताएं स्वच्छता शपथ के साथ प्रारंभ की गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र का शिक्षा विभाग पिछले 18 महीनों से प्रत्येक शनिवार को “आजादी का अमृत महोत्सव” के बैनर तले विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। जिसके लिए कैलेंडर तैयार किया गया और तय कार्यक्रम के अनुसार उसका पालन किया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित पिछले सत्र की गतिविधियों के विजेताओं को वार्षिक दिवस में स्कूलों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

ईएमएमएस-7 के विद्यार्थियों द्वारा सफाई मित्र एवं सफाई की व्यवस्था विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन और अपनी कक्षाओं को साफ-सुथरा रखने के लिए 4 सर्वश्रेष्ठ कक्षाओं को पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक स्कूल से लगभग 40 छात्रों ने भाषण, ड्राइंग, स्लोगन, कविता, पाठन, पोस्टर मेकिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रतियोगिता से चयनित सर्वश्रेष्ठ चित्र/पोस्टर स्कूल में प्रदर्शित किये जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने और यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से की जाने वाली एक पहल है।

यह महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है, जिन्होंने भारत को उसकी विकास यात्रा में आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान को प्रगति की ओर ले जाने वाली सभी चीजों का एक मूर्त रूप है। आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा की शुरुआत 12 मार्च 2021 को हुई थी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: हॉट स्ट्रिप मिल-2 का नया रिकॉर्ड, मिठाई लेकर पहुंचे DIC-ED
Next: जूनियर ऑफिसर्स को पहले सिखाया ऑनलाइन यूनिकोड वॉइस टाइपिंग, फिर नोटशीट का तरीका

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.