Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में सिर्फ 150 करोड़ कमाया, टर्नओवर 1% बढ़ा, कर्मचारियों को झटका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में सिर्फ 150 करोड़ कमाया, टर्नओवर 1% बढ़ा, कर्मचारियों को झटका

10/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-earned-just-150-crores-in-the-first-quarter-of-FY-2023-24-1-increase-in-turnover
  • पहली तिमाही के दौरान क्रूड स्टील उत्पादन और विक्रय मात्रा में क्रमश: 8% और 23% की वृद्धि दर्ज की है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) ने 30 जून 2023 को समाप्त वित्त वर्ष 2023-24 (FY 2023-24) की पहली तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। सेल (SAIL) का वित्त वर्ष (FY 2023-24) का रिजल्ट आते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कमाई कम होने से कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। कर्मचारी वर्ग का कहना है कि बकाया एरियर की मांग की जा रही थी। अब रिजल्ट का सहारा प्रबंधन लेगा। स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP NEWS: फायर स्टेशन आफिसर को पाली, पर्यावरण, MRD, EMD के कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि अवॉर्ड

कर चुकाने से पहले का लाभ मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (First Quarter) में 202 करोड़ रुपए ही है। जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (Fourth Quarter) में कर पूर्व लाभ 1480 करोड़ और इसी अवधि की पहली तिमाही में 1038 करोड़ था। इसी तरह सेल द्वारा टैक्स (TAX) अदा करने के बाद कुल लाभ वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 150 करोड़ का ही मुनाफा (Profits)हुआ है। वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कर अदा करने के बाद लाभ 1049 करोड़ और इसी अवधि की पहली तिमाही में 776 करोड़ था।

ये खबर भी पढ़ें:  तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में फिर बवाल, धमकी पर FIR लिखवाने थाने पहुंचे सुनील चौरसिया

 Q4 22-23Q1 22-23Q4 22-23Q1 23-24
क्रूड स्टील उत्पादनमिलियन टन4.334.954.67
विक्रयमिलियन टन3.154.683.88
प्रचालन से आयकरोड़ रुपये24,02929,13124,358
ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई (एबिटडा)करोड़ रुपये2,6063,4012,090
कर चुकाने से पहले का लाभकरोड़ रुपये1,0381,480202
कर चुकाने के बाद का लाभकरोड़ रुपये7761,049150

ये खबर भी पढ़ें:  आदिवासी दिवस पर बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने फोड़ा बम

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी ने उत्पादन (Production) और विक्रय में अब तक के किसी भी तिमाही का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल किया है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुक़ाबले, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान क्रूड स्टील उत्पादन और विक्रय मात्रा में क्रमश: 8% और 23% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के उत्पादन में वृद्दि के बावजूद, स्टील की कीमतों में गिरावट के चलते, कंपनी ने कारोबार (टर्नओवर) में 1% की वृद्धि हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें:  NMDC कर्मचारियों को इसी माह मिलेगा 15 ग्राम सोने का सिक्का

कोकिंग कोयले (coking coal) की कीमतों की स्थिरता और देश में स्टील (Steel) की खपत में लगातार बढ़ोत्तरी कारण बाजार के सकारात्मक रुख से आगे चलकर कंपनी का लाभ या मार्जिन बेहतर होने की उम्मीद है। कंपनी मीडियम टर्म में लाभप्रदता बढ़ाने के लिए अड़चनों को दूर करने की दिशा में काम कर रही है और इसके साथ ही दक्षता सुधार परियोजनाएं भी अपना रही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Job News: रायपुर में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प 17 से 23 अगस्त तक, इसे स्कैन करते होगा रजिस्ट्रेशन
Next: Bokaro Steel Plant की ये 3 खबर, उत्पादन में रिकॉर्ड, जरूरत और सेहत की बात

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.