Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राहुल गांधी की राह पर विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई में 251 किलोमीटर की यात्रा 19 अगस्त से
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

राहुल गांधी की राह पर विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई में 251 किलोमीटर की यात्रा 19 अगस्त से

18/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • लोगों से होंगे रूबरू, विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी होगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव एक बार फिर सुर्खियों में आने जा रहे हैं। राहुल गांधी के पथ पर चलते हुए भिलाई में 251 किलोमीटर की पदयात्रा 19 अगस्त से शुरू कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद से लगातार जनता के बीच में विधायक हैं। लोगों के संपर्क में रहते हैं। चुनाव जीतने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई संकल्प यात्रा निकाली। फिर आमजन के साथ वार्ड के बैठकर चाय पर चर्चा की।

इसके बाद कोरोना काल आया। तब भी विधायक देवेंद्र यादव लोगों से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे और ऑनलाइन संवाद किए। लोगों की मदद की। इसके बाद हर वार्ड के हर गली मोहल्ले में चौपाल लगाकर भेंट मुलाकात किया गया। तब विधायक देवेंद्र यादव खुद हर घर तक पहुंचे और लोगों से मिले। इन सब के बाद अब प्रगति यात्रा की शुरूआत करने वाले है। 19 अगस्त से अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रगति यात्रा शुरू करने वाले है।

हर वार्ड के हर गली मोहल्ले से होकर यह प्रगति यात्रा गुजरेगी। विधायक देवेंद्र यादव पैदल पूरे वार्डों का भ्रमण करेंगे। इस यात्रा की शुरूआत सेक्टर 9 से की जाएगी, जो पूरे टाउनशिप के वार्डों से होते हुए खुर्सीपार, छावनी के अंतिम वार्ड के अंतिम व्यक्ति के घर तक पहुंच कर समाप्त होगी। इस यात्रा में विधायक कुल 251 किलोमीटर पैदल चलेंगे और लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। साथ ही वार्डों में विकास कार्य का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के पहले उन्होंने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें उन्होंने 76 किलोमीटर की पदयात्रा की। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों उनके साथ जुड़ते गए और उनके साथ पैदल यात्रा किए। तिरंगा यात्रा के बाद अब विधायक देवेंद्र यादव प्रगति यात्रा शुरू करने वाले है।

जनप्रतिनिधि और जनता के बीच की दूरी मिटाई
कांग्रेस का कहना है कि विधायक देवेंद्र यादव भिलाई नगर के पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिसे लोग नेता नहीं अपना बेटा मानते है। विधायक देवेंद्र यादव जब से विधायक बने हैं तब से वे लगातार जनता के बीच ही रहे हैं। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच की दूरी को पूरी तरह से खत्म कर दिए है। पहले के नेता एक बार चुनाव जीतने के बाद दोबारा कभी चेहरे दिखाने वार्ड में नहीं जाते थे।

लेकिन विधायक देवेंद्र यादव ऐसे विधायक हैं, जिनसे लोग चाहे तो रोज और बड़ी ही आसानी से मिल जाते है। लोगों को विधायक के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती वे खुद लोगों के घरों में जाकर उनसे मिलते है। उनकी समस्या पूछते है और समाधान करते हैं।

ये है खास बात

-सेक्टर 9 से शुरू होगी भिलाई प्रगति यात्रा, पहले दिन हॉस्पिटल सेक्टर को मिलेगी 1.3 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात

-डोर टू डोर पहुंचाएं जाएंगे वार्डों के विकासकार्यों का लेखा जोखा

-15 साल बनाम 5 साल की होगी बात। शनिवार से शुरू होने वाली इस प्रगति यात्रा में पहले दिन सेक्टर 9 वार्ड 69 में नाली निर्माण कार्य, उद्यान निर्माण एवं संधारण, बैडमिंटन कोर्ट वॉलीबाल कोर्ट निर्माण से संबंधित 45.40 लाख के कार्यों का लोकार्पण होगा

-वहीं आगामी शुरू होने जा रहे विकासकार्यों में प्रकाश व्यवस्था, उद्यान निर्माण, पेवर ब्लॉक, डोम शेड निर्माण, वाटर एटीएम लगाए जाने से जुड़े 58 लाख के कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: ड्यूटी जा रहे 61 साल के सुपरवाइजर की मौत, मचा हड़कंप
Next: BJP के लिए 19 अगस्त है खास, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय सेक्टर-1 में करेंगे 80 करोड़ के लिए प्रोटेस्ट, सांसद विजय बघेल के घर पर इनका जमावड़ा

Related Stories

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.