Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BJP Protest: बिजली बिल हाफ योजना का 80 करोड़ वापस दिलाने प्रेम प्रकाश पांडेय आए सड़क पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BJP Protest: बिजली बिल हाफ योजना का 80 करोड़ वापस दिलाने प्रेम प्रकाश पांडेय आए सड़क पर

19/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • हाफ बिजली बिल योजना के 80 करोड़ न मिलने के विरोध में आवाज उठाई जा रही है। 30 हजार रुपए प्रत्येक उपभोक्ता का अधिकार बताया जा रहा है।

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) में रहने वालों को छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Govt) की बिजली बिल हाफ योजना (electricity bill half scheme) का लाभ एक सितंबर से मिलेगा। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस योजना का लाभ 1 मार्च 2019 से देने की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें:  CG NEWS: छत्तीसगढ़ी में और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चे 1 से 5 कक्षा तक करेंगे स्थानीय बोली में पढ़ाई

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों-अधिकारियो को साधते हुए पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सेक्टर-1 गणेश पंडाल में प्रदर्शन चल रहा है। हाफ बिजली बिल योजना के 80 करोड़ न मिलने के विरोध में आवाज उठाई जा रही है। 30 हजार रुपए प्रत्येक उपभोक्ता का अधिकार बताया जा रहा है, जिसको लेने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP OA Election 2023: चौथी बार में निर्विरोध अध्यक्ष बनने की राह पर एनके बंछोर, फिलहाल मैदान खाली, तुलाराम यादव के नाम है रिकॉर्ड

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के साथ सेक्टर एरिया के लोग भी जुटे हुए हैं। पाटन के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, खुर्सीपार मंडल के अध्यक्ष एसएन सिंह, बुद्धन ठाकुर, प्रवीण पांडेय, पार्षद पीयूष मिश्र, गार्गी शंकर मिश्र, नोहर वर्मा, शकुंतला साहू, वीणा चंद्राकर, बसंत प्रधान आदि मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  CG Election 2023: कांग्रेस या भाजपा कौन दे रहा एनके बंछोर को टिकट, क्या जाएंगे राज्यसभा, दिल थामकर पढ़िए खबर

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री और विधायक द्वारा भिलाई टाउनशिपवासियों को पिछले साढ़े चार सालों से गुमराह करने और बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मार्च 2019 से नहीं मिलने के विरोध में विशाल धरना का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय का कहना है कि मुख्यमंत्री और भिलाई के विधायक ने झूठ बोलकर भिलाई टाउनशिप के बीएसपी (BSP) से संबद्ध घरेलू उपभोक्ताओं को “हाफ बिजली बिल योजना” के लाभ से वंचित रखा और अब चुनाव नजदीक आते देख सितंबर 2023 से इस योजना को यहां लागू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL Wage Revision: कर्मचारियों की किस्मत में ठोकर खाना, जहां से शुरू लौटकर वहीं आए, चेयरमैन-DIC को लिखा पत्र, दिल्ली में फिर होगी घेराबंदी

इस बारे में दोनों ने ही जनता के सामने सीएसपीडीसीएल (CSPDCL) को हैंडओवर करने पर ही योजना का लाभ मिल पाने का झूठ परोसा। हमारी मांग यही है कि जब मुख्यमंत्री सितंबर 2023 से इस योजना को लागू कर सकते हैं तो प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं की तरह मार्च 2019 से क्यों नहीं कर रहे।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL Wage Revision: कर्मचारियों की किस्मत में ठोकर खाना, जहां से शुरू लौटकर वहीं आए, चेयरमैन-DIC को लिखा पत्र, दिल्ली में फिर होगी घेराबंदी

श्री पाण्डेय ने बताया कि मार्च 2019 से योजना लागू होने पर टाउनशिप (Township) से 28 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 80 करोड़ व प्रत्येक उपभोक्ता (Consumer) को लगभग 30 हजार रूपए का लाभ प्राप्त होगा। यानि की उन्हें आगे लगभग 2 वर्षों तक बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से मार्च 2019 से इस योजना का लाभ भिलाई टाउनशिपवासियों को देने की मांग की थी। 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM भूपेश बघेल के खिलाफ BJP प्रत्याशी विजय बघेल के घर आतिशबाजी, मुंह हो रहे मीठे, BSP Workers Union को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Next: CG Assembly Elections 2023: आम आदमी पार्टी की गारंटी 24 घंटे फ्री बिजली, केजरीवाल बोले-मर जाएंगे-कट जाएंगे गारंटी करेंगे पूरी

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.