Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • दुर्ग-भिलाई
  • CM भूपेश बघेल के खिलाफ BJP प्रत्याशी विजय बघेल के घर आतिशबाजी, मुंह हो रहे मीठे, BSP Workers Union को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई

CM भूपेश बघेल के खिलाफ BJP प्रत्याशी विजय बघेल के घर आतिशबाजी, मुंह हो रहे मीठे, BSP Workers Union को मिली बड़ी जिम्मेदारी

19/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा की विजय बघेल ने अपने कार्यकाल में भिलाई के कर्मियों के समस्या के निवारण के लिए लगातार प्रयास किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल दौरा और बैठकों को समेटने के बाद घर लौट आए हैं। विजय बघेल के सेक्टर-5 स्थित घर पहुंचते ही मिलने वालों का तांता लगा। भाजपा कार्यकर्ता स्वागत करने और शुभकामनाएं देने के लिए पहुंच रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP कर्मचारी कृष्ण कुमार पाटिल डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर से विभूषित

पाटन विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनाए जाने पर सांसद विजय बघेल का स्वागत करने बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जबरदस्त स्वागत किया। सांसद निवास के बाहर पटाखे फोड़े गए और मिठाई बांट कर खुशियां मनाई गई।

ये खबर भी पढ़ें:  Rourkela Steel Plant: हॉट स्ट्रिप मिल-1 और 2 को मिली सर्वश्रेष्ठ विभाग के तौर पर सृजनी रोलिंग ट्रॉफी

अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा की विजय बघेल ने अपने कार्यकाल में भिलाई के कर्मियों के समस्या के निवारण के लिए लगातार प्रयास किया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के पाटन विधान सभा के नियमित और ठेका श्रमिक 30 प्रतिशत कार्यरत है, जो सांसद द्वारा उनके हित में किए कार्यों का समर्थन कर सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा सीट से जीतने में पूर्ण सहयोग देंगे और सांसद की सज्जनता सरलता और मिलन सार का व्यवहार ने हमेशा जन मानस के भावना को छुआ है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP OA Election 2023: चौथी बार में निर्विरोध अध्यक्ष बनने की राह पर एनके बंछोर, फिलहाल मैदान खाली, तुलाराम यादव के नाम है रिकॉर्ड

सांसद विजय बघेल ने भी बीएसपी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों से आने वाले चुनौती के लिए तैयार रहने को कहा। और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सरकार को लाने के लिए सबको मिल कर प्रयास करना है और छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार मुक्त सबका साथ-सबका विकास की नीति से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्यापित करना है।

ये खबर भी पढ़ें:  Vindhyagiri: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लांच किया युद्धपोत विंध्यगिरी, SAIL ने 4000 टन दिया स्पेशल स्टील, अकेले BSL का 50% स्टील

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, महासचिव, खूबचंद वर्मा, कार्यकारी महासचिव शिवबहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव दिलेश्वर राव, अमित बर्मन, मनोज डडसेना, विमल पांडे, सुरेश सिंह, कन्हैया लाल अहीर, चंद्र शेखर जनबंधु, संदीप सिंह, कृष्णा मूर्ति, राजकुमार सिंह, नितीन कश्यप, अमितेश पुरोहित, रवि सिंह, रणधीर सिंह, लोकेंद्र जयसवाल, धनंजय गिरी, युवराज डहरिया, आलोक सिंह, जसविंदर सिंह, रविंद्र बैरा, अशोक शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Wage Revision: कर्मचारियों की किस्मत में ठोकर खाना, जहां से शुरू लौटकर वहीं आए, चेयरमैन-DIC को लिखा पत्र, दिल्ली में फिर होगी घेराबंदी
Next: BJP Protest: बिजली बिल हाफ योजना का 80 करोड़ वापस दिलाने प्रेम प्रकाश पांडेय आए सड़क पर

Related Stories

Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.