Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • खेल और पढ़ाई के मैदान में बेटियों की लंबी छलांग, HVC भिलाई ने दिया आकांक्षा-पलक को सम्मान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

खेल और पढ़ाई के मैदान में बेटियों की लंबी छलांग, HVC भिलाई ने दिया आकांक्षा-पलक को सम्मान

02/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Daughters-made-a-long-jump-in-the-field-of-sports-and-studies-HVC-Bhilai-honored-Akanksha-Palak
  • आकांक्षा बनाफर HVC और छत्तीसगढ़ राज्य की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस वर्ष बैंगलुरु में भारतीय वरिष्ठ महिला वॉलीबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
  • पलक हिरानी पहली HVC वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच बार छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ इस साल NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) पास की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई की दो बेटियों ने खेल जगत में नाम रोशन किया है। HVC भिलाई ने HVC ग्राउंड के अब तक की दो सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों आकांक्षा और पलक हिरानी को सम्मानित किया। आकांक्षा बनाफर HVC और छत्तीसगढ़ राज्य (Chhattisgarh State) की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस वर्ष बैंगलुरु में भारतीय वरिष्ठ महिला वॉलीबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें : CISF जवानों और पुलिस कर्मियों की कलाई पर NMDC परिवार की बहनों ने बांधी राखी

पलक हिरानी पहली HVC वॉलीबॉल खिलाड़ी (Volleyball Playes) हैं, जिन्होंने पांच बार छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ इस साल NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) पास की। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि शिजू एंथोनी-राजस्व प्रभारी थे। सुरेश (बाबे) ने इस कार्यक्रम में अध्यक्षता की तथा विशिष्ट अतिथि इंद्रजीत सिंह, डेविड तथा संजय दानी थे। आकांक्षा और पलक को HVC परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह तथा 5001 नगद पुरस्कार स्वरूप दिया गया। विनोद नायर ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों को इसी तरह खेल एवं पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई भाजपा परिवार में 35 से ज्यादा बने नए सदस्य, बृजेश बिचपुरिया ने दिलाई सदस्यता

इस अवसर पर HVC के प्रशिक्षक VN सोनी, संधू, राजू कैमल तथा चेतना को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। हाल ही में विभिन्न समूह में स्कूल संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले HVC के 18 खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में इस पूरे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजू एंथोनी  ने सभी खिलाड़ियों को आकांक्षा एवं पलक से प्रेरणा लेकर ईमानदारी से मेहनत करने कहा तथा आश्वासन दिया कि HVC वॉलीबॉल ग्राउंड के अपग्रेडेशन के लिए जो भी आवश्यकता होगी, उसे जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के 86 कर्मचारियों और 5 अधिकारियों की विदाई, गुजरी बातें याद आई

अंत में भिलाई स्टील प्लांट के OHP डिपार्टमेंट (Departments) से सेवानिवृत्त (Retired) हुए CGM राजेश धारकर (Rajesh Dharkar) ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। पूरे कार्यक्रम को डाक्टर. ज्योति धारकर (Dr. Jyoti Dharkar) व वीसी शेखर (VC Shekhar) ने संचालित किया। स्वागत एवं सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम के दौरान वॉलीबॉल के वरिष्ठ अधिकारी एसएन नेमा, नईमुद्दीन हनफी, आरबी कोरी, राजेंद्र राय, सुशांत डे, गनी अहमद, डी. शाजी, सुजीत चक्रवर्ती, गगन सिंह, दीपांकर मुखर्जी, आकांक्षा एवं पलक का पूरा परिवार तथा HVC के सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: सहायक शिक्षक भर्ती काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं बी.एड उत्तीर्ण अभ्यर्थी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Good News: फिल्टर प्लांट का वाल्व 40 घंटे बाद सुधरा, शनिवार शाम को आएगा घरों में पानी
Next: SAIL अधिकारियों को 12 CL इनकैशमेंट संग अटेंडेंस पर नई रिवॉर्ड स्कीम, कर्मचारियों को फूटी कौड़ी नहीं, राजहरा में गरमाया मुद्दा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.