Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय धमधा नाका में हादसा, कुकर फटने से सफाई कर्मी झुलसी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय धमधा नाका में हादसा, कुकर फटने से सफाई कर्मी झुलसी

Azmat ali 31/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Government-Ayurveda-Hospital-Dhamdha-Naka-accident-cooker-explodes-sweeper-scorched

अस्पताल की प्रभारी चिकित्सक जया साहू का कहना है कि कुकर नहीं फटा है। महिला ने लापरवाही बरती।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्ग के जिला शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय धमधा नाका में हादसा हो गया है। भाप बनाने का कुकर फटने की वजह से एक महिला सफाई कर्मी गंभीर रूप से झुलस गई है। जिला चिकित्सालय के बर्न वार्ड में उपचार किया जा रहा है। कुकर फटने की वजह से तेज आवाज से हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच जख्मी महिला कर्मी को सार्थी कर्मचारी उपचार के लिए ले गए। हादसे के साथ ही यह सवाल भी उठ गया है कि भिलाई स्टील प्लांट हो या सरकारी अस्पताल हर जगह ठेका मजदूरों की जान ही जोखिम में पड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी में ठेका मजदूरों ने सेफ्टी नियमों का किया पालन, 3 हजार तक इनाम

जिला आयुर्वेद चिकित्सालय धमधा नाका में पंचकर्म कक्ष में नाडी-स्वेदन क्रिया में प्रयुक्त भाप बनाने का कुकर फटने में महिला सफाई कर्मी पिंकी साहू गर्म पानी से बुरी तरह जल गई। जिसे अन्य कर्मचारी व मरीजों के द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय दुर्ग के BURN UNIT में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। दुर्घटना के समय न तो कोई पंचकर्म कर्मचारी या सहायक था। और न ही चारों पदस्थ डाक्टर जया साहू, सुमन साहू, लक्ष्मी मार्कण्डेय और शैलेंद्र ठाकुर में से कोई था।

आंधी और बारिश से राम नवमी जुलूस में खलल, भिलाई स्टील प्लांट में गिरे पेड़, श्रमिक चौक पर सड़क हादसा

सफाई कर्मी का कार्य सिर्फ साफ-सफाई का होता है। चिकित्सालय में असुविधाएं और अनियमितता का आरोप लगाया गया है। कोई सुरक्षा कर्मचारी गार्ड नहीं हैं, जबकि रात्रि पाली में सिर्फ एक स्टाफ नर्स को ड्यूटी करवाई जाती है। ज्यादातर दरवाजे और खिड़की टूटे हैं। बहुत से उपकरण खराब पड़े हैं। आपताल के पीछे बाउंड्री वाल तक नहीं है। अस्पताल के कार्मिकों का आरोप है कि आसामाजिक तत्वों की आवाजाही इसी तरफ से धड़ल्ले से होती है।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब विधायक देवेंद्र यादव बने जय भारत सत्याग्रह छत्तीसगढ़ के प्रभारी, भिलाई में यहां निकलेगी मशाल रैली

अस्पताल की प्रभारी चिकित्सक जया साहू का कहना है कि मैं राउंड लेकर चली गई थी। तब तक कुछ भी ऐसा नहीं हुआ था। एक घंटे बाद अस्पताल से काल आया कि कूकर फट गया है। वापस आकर पूछताछ किया तो बताया गया कि कुकर की सीटी नहीं बज रही थी। पिंकी ने कूकर को हिलाया तो वह खुल गया और भाप और पानी उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से पर लगा, जिससे वह जल गई। कुकर नहीं फटा है। वहां कोई मरीज नहीं था।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब विधायक देवेंद्र यादव बने जय भारत सत्याग्रह छत्तीसगढ़ के प्रभारी, भिलाई में यहां निकलेगी मशाल रैली
Next: BSP के बैरियर को तोड़ने की कोशिश, टला हादसा, इधर-बोरिया गेट पर जान जोखिम में

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.