Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL चेयरमैन बोकारो के बाद अब आ रहीं भिलाई, जानिए कौन सी मिलने जा रही सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL चेयरमैन बोकारो के बाद अब आ रहीं भिलाई, जानिए कौन सी मिलने जा रही सौगात

15/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
After-SAIL-Chairman-Bokaro-Steel-Plant-now-on-Bhilai-tour-know-which-gift-she-is-going-to-give

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) की चेयरमैन सोमा मंडल 30 अप्रैल को रिटायर हो जाएंगी। सेल के इतिहास की पहली महिला चेयरमैन बनने का खिताब अपने नाम करने वाली सोमा मंडल विदाई से पहले हर प्लांट का दौरा कर रही हैं। राउरकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर, बोकारो स्टील प्लांट के बाद अब भिलाई स्टील प्लांट आ रही है। सोमवार शाम को वह भिलाई पहुंच रही हैं।

मंगलवार दिनभर बीएसपी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भेंट-मुलाकात का दौर चलेगा। भिलाई क्लब में ओपन एरिया रेस्टोरेंट का उद्घाटन करेंगी। स्वीमिंग पूल के पास स्थित एरिया में वह अधिकारियों के साथ इसी रेस्टोरेंट में कुछ समय ठहरेंगी। फिलहाल, प्रोटोकाल आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही पूरे दौरे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इधर-सेल अध्यक्ष का बोकारो दौरा रहा यादगार
बोकारो दौरे पर पहुंची सेल अध्यक्ष सोमा मंडल ने अपने दौरे के दूसरे दिन 14 अप्रैल को पूर्वाहन सर्वप्रथम अंबेडकर जयंती के अवसर पर सेक्टर 4 स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश तथा बीएसएल के अधिशासी निदेशक भी उपस्थित थे। सोमा मंडल ने इसके उपरांत जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और जैविक उद्यान में पौधारोपण किया।

बोकारो निवास में आयोजित बैठकों में सेल अध्यक्ष ने पहले बीएसएल के युवा प्रबंधक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेल को और आगे ले जाने में युवा प्रबंधकों की अहम् भूमिका रहेगी। उन्होंने युवा प्रबंधकों को नवाचार, सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस दौरान युवा प्रबंधकों ने भी सेल अध्यक्ष के समक्ष अपने विचार रखे. निदेशक प्रभारी ने भी युवा प्रबंधकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रत्येक क्षेत्र में एक्सलेंस हासिल करने का जज्बा बनाए रखने को प्रेरित किया। सेल अध्यक्ष ने बीएसएल के महिला कर्मियों की एक समूह से भी अलग से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन किया। बाद में सेल अध्यक्ष ने ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों से मुलाकात की और बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन की टीम से भी अलग से बैठक की। बोकारो निवास में अपराहन सीआईएसफ द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात श्रीमती मंडल बोकारो से विदा हुई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: शिवनाथ नदी किनारे BSP की 7 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारों की खेती, 12 एकड़ भूमि से खदेड़े गए अतिक्रमणकारी
Next: EPS 95: ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरने की तारीख SAIL 17 से 25 अप्रैल करे और बनाए हेल्प डेस्क

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.