Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95: ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरने की तारीख SAIL 17 से 25 अप्रैल करे और बनाए हेल्प डेस्क
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95: ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरने की तारीख SAIL 17 से 25 अप्रैल करे और बनाए हेल्प डेस्क

15/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
EPS-95-SAIL-extends-Joint-Option-Form-filling-date-from-April-17-to-April-25-and-create-help-desk
  • समय कम होने एवं प्रबंधन द्वारा व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण 17 अप्रैल तक सभी का फार्म भर पाना असंभव प्रतीत हो रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ईपीएस 95 (EPS 95) के ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म की दुविधा को दूर करने की मांग की जा रही है। सहयोग करने तथा फार्म भरने की तारीख 25 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए आवाज उठा दी गई है। फॉर्म भरने में हो रही दिक्कत को देखते हुए एचएमएस ने बीएसपी (BSP) प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर कार्मिकों के हित में फैसला लेने की वकालत की है। बता दें कि ईपीएफओ ने 3 मई तक आवेदन करने की अंतिम तारीख तय की है। जबकि सेल प्रबंधन ने 17 अप्रैल तक की मियाद दी है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार ईपीएफओ (EPFO) द्वारा ज्वाइंट डिक्लेरेशन फॉर्म भरने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन वर्तमान स्थिति में SAIL कर्मचारी दुविधा की स्थिति में है कि उन्हें कितनी राशि जमा करनी है एवं कितनी पेंशन मिलेगी। भिलाई इस्पात संयंत्र का पीएफ (PF) का अपना ट्रस्ट है, जिसके माध्यम से ईपीएस 95 के मद में ईपीएफओ को राशि भेजी जाती है। बढ़ी हुई पेंशन प्राप्त करने हेतु कर्मचारियों को वास्तविक वेतन का 8.33 प्रतिशत राशि ब्याज सहित देने की सहमति ईपीएफओ को दिया जाना है, लेकिन ब्याज सहित राशि कितनी होगी एवं कितनी पेंशन प्राप्त होगी इसकी जानकारी ईपीएफओ द्वारा नहीं दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL चेयरमैन बोकारो के बाद अब आ रहीं भिलाई, जानिए कौन सी मिलने जा रही सौगात

यूनियन का सुझाव है कि ट्रस्ट द्वारा ईपीएफओ को राशि भेजने के पूर्व कर्मचारियों की सहमति लिया जाना चाहिए, ताकि कर्मचारी सुनिश्चित कर सके कि कितनी राशि जमा करने पर कितनी पेंशन मिलेगी।

वर्तमान में कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ज्वाइंट डिक्लेरेशन फॉर्म भरने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। HMS महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्रबंधन द्वारा हेल्पडेस्क की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि कर्मचारी बिना गलती किए अपना फार्म आसानी से भर सकें।

ये खबर भी पढ़ें:   Bhilai Township Traffic System: SP अभिषेक पल्लव ने BSP अफसरों संग बदला बोरिया गेट का ट्रैफिक सिस्टम, बनेगा पुलिस सहायता केंद्र, इन वाहनों पर बैन

Bhilai में चॉइस सेंटर सीमित है। वहां भीड़ होने के कारण कई कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी फार्म नहीं भर पाए हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि प्रबंधन द्वारा 17 अप्रैल तय की गई है। समय कम होने एवं प्रबंधन द्वारा व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण 17 अप्रैल तक सभी का फार्म भर पाना असंभव प्रतीत हो रहा है।

उपरोक्त बिंदुओं की ओर प्रबंधन का ध्यान आकर्षण एवं तिथि बढ़ाए जाने के लिए भिलाई श्रमिक सभा संबद्ध हिंद मजदूर सभा की ओर से एक ज्ञापन ईडी पीएंडए के नाम आईआर विभाग में दिया गया है। मांग की गई है कि फार्म भरने की तारीख 17 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल किया जाए। हेल्पडेस्क की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देते समय अध्यक्ष हरीराम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य माथुर, महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष साजिद हुसैन खान, उप महासचिव देव सिंह चौहान, अक्षय वर्मा आदि उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL चेयरमैन बोकारो के बाद अब आ रहीं भिलाई, जानिए कौन सी मिलने जा रही सौगात
Next: Bhilai Township के Traffic System को सुधारने पर तत्काल अमल, बोरिया गेट पर अब नहीं लगेगा जाम, पुलिस सहायता केंद्र खुला

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.