-
दिल्ली एयरपोर्ट पर देशी और विदेशी ययात्रियों को सारी रात भटकना पड़ा।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। खराब मौसम के कारण हवाई यात्री काफी परेशान हुए। शुक्रवार कि शाम दिल्ली का मौसम खराब होने की वजह से कई फ्लाइट देरी से चली। रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से चली।वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर देशी और विदेशी ययात्रियों को सारी रात भटकना पड़ा।
फ्रांस, जर्मनी, टोरंटो, बैंकॉक, काठमांडू, शिकागो की फ्लाइट तय समय से देरी से चली। आधी रात को रवाना होने वाली फ्लाइट शनिवार को रवाना होती रही। इस बीच यात्रियों ने काफी हंगामा किया। टर्मिनल 3 पर गहमा-गहमी का माहौल रहा।बता दें कि मौसम की मार की वजह से शुक्रवार रात 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रात 11:00 बजे तक एयरपोर्ट पर ही खड़ी रही।
10:45 बजे यात्रियों को जहाज में सवार करा दिया गया था।
वहीं, रायपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल किया गया।एयर इंडिया के अलावा इंडिगो की फ्लाइट भी देरी से चलाई गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक दिल्ली के खराब मौसम की वजह से हवाई सेवा बाधित हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने से देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचने वाला जहाज भी देरी से पहुंचा।
इधर रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को घंटे फ्लाइट का इंतजार करना पड़ रहा था। यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए एयर इंडिया और इंडिगो ने पेसेजंर्स के लिए नाश्ते का इंतजाम कराया।रायपुर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ए 2798 में सवार यात्रियों ने Suchnaji.com को बताया कि कई पैसेंजर सो गए थे।
अचानक से आंख खुली और बोले दिल्ली पहुंचने वाले हैं क्या? बगल में बैठे पैसेंजर ने कहा सोते रहो, अभी आप रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर ही बैठे हो। इतना सुनते ही पैसेंजर आवाके हो गया और कहां हे राम दिल्ली अभी दूर है। हे प्रभु कहां फंसा दिया। जहाज है कि ट्रेन या बस। इसे तो नौका बना दिया।
आखिरकार रात 11 बजकर 12 मिनट पर जहाज आसमां की ओर बढ़ा।12.45 बजे पहुंच गए। बेस खाली नहीं होने से इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट में प्रसारित किया गया और सहयोग के लिए निवेदन किया गया। हालत यह थी कि एक के बाद एक फ्लाइट लाइन में लगी थी। आखिरकार रात डेढ़ बजे यात्रियों को जहाज से उतारा गया।