Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मौसम की मार से हवाई सेवा बाधित, कई घंटे लेट रही फ्लाइट, देशी-विदेशी यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

मौसम की मार से हवाई सेवा बाधित, कई घंटे लेट रही फ्लाइट, देशी-विदेशी यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर हंगामा

12/04/2025 1 minute read
Air services disrupted due to bad weather, flights delayed for several hours, domestic and foreign passengers troubled, chaos at airport
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर देशी और विदेशी ययात्रियों को सारी रात भटकना पड़ा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। खराब मौसम के कारण हवाई यात्री काफी परेशान हुए। शुक्रवार कि शाम दिल्ली का मौसम खराब होने की वजह से कई फ्लाइट देरी से चली। रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से चली।वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर देशी और विदेशी ययात्रियों को सारी रात भटकना पड़ा।

फ्रांस, जर्मनी,  टोरंटो, बैंकॉक, काठमांडू, शिकागो की फ्लाइट तय समय से देरी से चली। आधी रात को रवाना होने वाली फ्लाइट शनिवार को रवाना होती रही। इस बीच यात्रियों ने काफी हंगामा किया। टर्मिनल 3 पर गहमा-गहमी का माहौल रहा।बता दें कि मौसम की मार की वजह से शुक्रवार रात 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रात 11:00 बजे तक एयरपोर्ट पर ही खड़ी रही।
10:45 बजे यात्रियों को जहाज में सवार करा दिया गया था।

वहीं, रायपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल किया गया।एयर इंडिया के अलावा इंडिगो की फ्लाइट भी देरी से चलाई गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक दिल्ली के खराब मौसम की वजह से हवाई सेवा बाधित हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने से देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचने वाला जहाज भी देरी से पहुंचा।

इधर रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को घंटे फ्लाइट का इंतजार करना पड़ रहा था। यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए एयर इंडिया और इंडिगो ने पेसेजंर्स के लिए नाश्ते का इंतजाम कराया।रायपुर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ए 2798 में सवार यात्रियों ने Suchnaji.com को बताया कि कई पैसेंजर सो गए थे।

अचानक से आंख खुली और बोले दिल्ली पहुंचने वाले हैं क्या? बगल में बैठे पैसेंजर ने कहा सोते रहो, अभी आप रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर ही बैठे हो। इतना सुनते ही पैसेंजर आवाके हो गया और कहां हे राम दिल्ली अभी दूर है। हे प्रभु कहां फंसा दिया। जहाज है कि ट्रेन या बस। इसे तो नौका बना दिया।

आखिरकार रात 11 बजकर 12 मिनट पर जहाज आसमां की ओर बढ़ा।12.45 बजे पहुंच गए। बेस खाली नहीं होने से इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट में प्रसारित किया गया और सहयोग के लिए निवेदन किया गया। हालत यह थी कि एक के बाद एक फ्लाइट लाइन में लगी थी। आखिरकार रात डेढ़ बजे यात्रियों को जहाज से उतारा गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई में प्रेम प्रकाश पांडेय का चला कारवां, किया संवाद
Next: बीएसपी कर्मचारियों के प्रमोशन पर NEPP की आफत, सीटू ने ईडी वर्क्स को दिया लेटर, ये मांग

Related Stories

Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.