Suchnaji

SAIL बोनस पर NJCS नेता से तू-तू-मैं-मैं, इस्को बर्नपुर के कर्मचारियों ने दिखाया तेवर, दिसंबर में हड़ताल

SAIL बोनस पर NJCS नेता से तू-तू-मैं-मैं, इस्को बर्नपुर के कर्मचारियों ने दिखाया तेवर, दिसंबर में हड़ताल
  • इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने बीएमएस नेता को दिखाई नाराजगी। कर्मचारियों ने सूचनाजी.कॉम को पूरा वाक्या बयां किया।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल बोनस को लेकर हर यूनिट में बवाल मचा हुआ है। इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट ( IISCO Burnpur Steel PLant ) के कर्मचारियों ने अपनी यूनियन नेताओं पर ही गुस्सा उतार दिया। सेल आइएसपी (SAIL ISP) के बीएमएस यूनियन कार्यालय में जमकर बहस हुई। केंद्रीय नेताओं को आड़े हाथ लिया गया। नाराजगी के बाद बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने सूचनाजी.कॉम को पूरा वाक्या बयां किया।

AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें : मारूफ आलम बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी

AD DESCRIPTION AD DESCRIPTION

बर्नपुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों के मुताबिक 2 नवंबर को बीएमएस कार्यालय में एनजेसीएस नेता रंजय कुमार बोकारो से आए थे। उनके आने का समय शाम 6 बजे था, लेकिन कर्मचारी के विरोध को देखते हुए 9 बजे पहुंचे। फिर भी कर्मचारी रात 9 बजे तक मौजूद थे। उनके आते ही हंगामा शुरू हो गया। फिर समझा बुझा कर बैठक शुरू हुई।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai विकास के साथ है, अपने प्रेमप्रकाश के साथ है: पाण्डेयजी

कर्मचारियों ने बताया कि पहले बात यह हुई कि बोनस पर आप लोग के साइन बिना कैसे बोनस डाल दिया गया,क्यों इतना घुमा-घुमा कर बोनस फॉर्मूला बनाया गया। जवाब में एनजेसीएस नेता रंजय कुमार ने कहा कि मैनेजमेंट हमारी बात नहीं सुनता।

ये खबर भी पढ़ें : विधायक देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा पहुंची सेक्टर-2 व 6, भाजपा के कद्दावर कार्यकर्ता बन गए कांग्रेसी

जैसा बोनस फॉर्मूला (Bonus Formula) दिया और जबरदस्ती साइन कराया। मैनेजमेंट कुछ नहीं सुनता। कर्मचारी के विरोध को देखते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि अगर मैनेजमेंट नवंबर अंत तक बोनस फॉर्मूला रद्द कर  सही बोनस कर्मचारी को नहीं देता तो हम दिसंबर में हड़ताल पर जाएंगे और यह  BMS का वादा है।

BSP के BRM की क्षमता 0.9 MT,  प्रोडक्शन किया 1,01,111 टन, रचा इतिहास

इसके अलावा नाइट एलाउंस, छुट्टी,एरियर सहित सभी मुद्दों को कर्मचारी ने बारी बारी से उठाया। विरोध इतना था की BMS नेता के बार-बार बोलने पर भी आज की मीटिंग समाप्त करते है। लेकिन कर्मचारी तैयार नहीं थे, जिस कारण रात 11.40 तक बैठक हुई।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus: बीएसपी कर्मचारियों ने संयुक्त यूनियन से कहा-आप आगे बढ़िए, हम हड़ताल में देंगे साथ