Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • PM Modi Live: 30 टका छत्तीसगढ़ सरकार से छुटकारा चाहिए, भाजपा को लाइए
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

PM Modi Live: 30 टका छत्तीसगढ़ सरकार से छुटकारा चाहिए, भाजपा को लाइए

04/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
PM-Modi-Live-Modis-guarantee-want-to-get-rid-of-30-taka-government-bring-BJP
  • भाजपा सरकार अगले पांच साल तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। 
  • पीएम मोदी नरेंद्र मोदी दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में जनता को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं में एकजुटता का दम भरा।

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) की इंट्री हो चुकी है। दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम (Ravishankar Stadium) में रैली को संबोधित किया। कांग्रेस, सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) पर जमकर हमला बोला। जांच एजेंसियों की कार्रवाई और भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए सीएम भूपेश बघेल को आड़े हाथ लिया।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: कांग्रेस के आंगन से बाहर निकलीं तुलसी, इस्तीफा

जातिगत आरक्षण पर कटाक्ष करते हुए कहा पीएम मोदी ने कहा-गरीबों की एकता को तोड़ने के लिए जातिवाद का जहर घोल रहे हैं। इसलिए हम सब गरीबों की एकता को मजबूत करना है। गरीबी को प्रास्त करना है। आत्मविश्वास और स्वाभिमान से भरी गरीब से कांग्रेस नफरत करती है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Elections 2023: भिलाई के वोटरों को जागरूक करने BSP OA ने खिलाई कसम

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने संकल्प पत्र का जिक्र किया। उन्होंने कहा-भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है, हम जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है, गारंटी देता हूं कि भाजपा ही संवारेगी। भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पिलूंदा भी है। कांग्रेस ने आपके बच्चों को बाहर कर, अपने बच्चों की भर्ती किया।

ये खबर भी पढ़ें : मारूफ आलम बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी

सरकारी दफ्तरों में लोग कहते हैं कि 30 टका, कका, आपका काम पक्का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इसलिए 30 टका सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाह रहा है। इसलिए अऊ नहीं सहबो, बदलके रहिबो। छत्तीसगढ़ की सरकार जनता को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai विकास के साथ है, अपने प्रेमप्रकाश के साथ है: पाण्डेयजी

महादेव नाम को भी नहीं छोड़ा है। रायपुर में रुपयों का ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्‌टेबाजों का है, जुआ का खेल खेलने वालों का है। सीजी के गरीबों और नौजवानों की लूट का पैसा है। इसी पैसे से कांग्रेस नेता अपने घर भर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : विधायक देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा पहुंची सेक्टर-2 व 6, भाजपा के कद्दावर कार्यकर्ता बन गए कांग्रेसी

हर दिन दो-ढाई किलो गाली खाता हूं। अब कांग्रेसी जांच एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों को भी गाली दे रहे हैं। मोदी गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आप ने मोदी को दिल्ली भेजा है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus: बीएसपी कर्मचारियों ने संयुक्त यूनियन से कहा-आप आगे बढ़िए, हम हड़ताल में देंगे साथ

प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही एक-एक का हिसाब होगा। जांच करके जेल भेजा जाएगा। घोटालों का आरोप लगाते हुए चावल, गोठान, सेस आदि का नाम लिया।

ये खबर भी पढ़ें : CG चुनाव: BJP प्रत्याशी ललित चंद्राकर बोले-इंडस्ट्री और स्टार्ट-अप से चमकाएंगे दुर्ग ग्रामीण, BSP पर भी फोकस

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा-भाजपा सरकार ने बहुत ही धैर्य और सब्र से काम किया। देश की सबसे बड़ी एक ही जाति है वह है गरीब…। जो गरीब है, मोदी उसका सेवक है। उसका सेवक, भाई और बेटा है। केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीबी कम हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Elections 2023: कांग्रेस की आई सरकार तो 475 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, विधायक देवेंद्र घर-घर पहुंचा रहे संदेश

जानिए पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने और क्या कहा…

-भाजपा सरकार अगले पांच साल तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा।

-100 से ज्यादा जनऔषधि केंद्र को कांग्रेस सरकार ने बंद करा दीजिए।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Elections: भिलाई-दुर्ग तैयार, आ गया लोकतंत्र का त्योहार, सबने लिया सेल्फी अबकी बार

-मोदी जो गारंटी दे रहा है, उसके सबसे बड़े लाभार्थी दलित, ओबीसी, आदिवासी, मजदूर और समाज के वंचितों को लाभ मिल रहा है।

-मेडिकल कॉलेजों के कोटा में कांग्रेसी ने ओबीसी आरक्षण नहीं दिया।

-सांसद और विधानसभा और मंत्रिमंडल में ओबीसी को दर्जा दिया।

 ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के इन विभागों ने अक्टूबर में दनादन बनाया रिकॉर्ड, BRM ने एक लाख टन का आंकड़ा किया पार

-बीएसपी का आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण हुआ है।

-दल्ली-राजहरा से ताड़ोकी तक का रेल लाइन तक का काम पूरा किया। जल्द ही ये लाइन रावघाट तक पूरा होगा।

-भाजपा सरकार ने सीजी को 20 गुणा ज्यादा बजट दिया।

-छत्तीसगढ़ को कानून का राज्य स्थापित करने वाली भाजपा सरकार की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें : पांडेयजी कहिन: Bhilai में फिर खिलेगा विकास का कमल, 2 नवंबर से भिलाई बचाओ अभियान

साहू समाज के जरिए बड़े वोट बैंक पर नजर

पीएम ने वोट बैं का भी ध्यान रखा। कहा-कांग्रेस एक ओबीसी प्रधानमंत्री को सुबह-शाम पानी पीकर गाली देती है। साहू समाज को चोर बता रही है। कांग्रेस के नेता मोदी को गाली देने के साथ ही ओबीसी समाज को चोर बोल दिया। कोर्ट ने सजा दे दिया। सुप्रीम भी नजर रखे हुए है। छत्तीसगढ़ का ओबीसी समाज कांग्रेस को माफ नहीं करेगा।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 उच्च पेंशन की ताजा खबर: आया EPFO का जवाब, 96 करोड़ की मांग, मिला महज 64 लाख

घर-घर मोदी का नमस्कार

कार्यकर्ताओं में दम भरते हुए कहा-घर-घर जाना, हर बूथ पर जाना। हाथ उठाकर समर्थन मांगा। कहा-मेरा निजी काम है, करोगे। घर-घर जाइए। बुजुर्ग और बड़े लोगों से कहिए, अपने मोदी जी दुर्ग आए थे। उन्होंने आपको अपना नमस्कर और जोहार भेजा है

Vijay Baghel Exclusive Interview: सीएम का चेहरा, छत्तीसगढ़, घोषणा पत्र और  SAIL  कर्मचारियों पर खुलकर बोले, पढ़िए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL बोनस पर NJCS नेता से तू-तू-मैं-मैं, इस्को बर्नपुर के कर्मचारियों ने दिखाया तेवर, दिसंबर में हड़ताल
Next: EPF Central Board Of Trustees: केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में EPFO पर ये बड़े फैसले

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.