फेरो स्क्रैप वर्कर्स यूनियन के फिर से अध्यक्ष बने अरुण सिंह सिसोदिया, 35 हजार मजदूरी दिलाने पर फोकस

Arun Singh Sisodia Re-elected as President of Ferro Scrap Workers Union Focusing on Providing Wages of Rs 35000
  • मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह, जॉन मैथ्यू और लक्ष्मण यादव थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। फेरो स्क्रैप वर्कर्स यूनियन में हुए त्रैवार्षिक आंतरिक चुनाव में सभी कर्मचारियो ने मिल कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। अरुण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में किए गए कार्यों को देखते हुए यूनियन की कमान एक बार फिर से सौंपी गई है।

यूनियन का कहना है कि फेरो स्क्रैप निगम के फिर से बीएसपी से टेंडर दिलाने में पूरे आंदोलन और हड़ताल में सभी यूनियन को जोड़कर दबाव बनाने और संघर्ष को परिणाम तक ले जाने में किए गए प्रयासों के चलते कर्मचारियों और ठेका श्रमिको का विश्वास अर्जित किया। और सभी ने पुनः आगे तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंप दिया।

बैठक में मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह, जॉन मैथ्यू और लक्ष्मण यादव थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपिका प्रसाद चौधरी, राजेश दास, उपाध्यक्ष शिव नारायण, जे केरकेट्टा, महासचिव मोहम्मद तनवीर, उपमहासचिव सीएन सिंह, सचिव वाई वासुदेव राव, प्रमोद रॉय, शरद ठाकुर, प्रदीप शर्मा व सुनील कुमार, संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष धनेश राम ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य हरीश चंद ठाकुर,आर के यादव,मोहम्मद असलम ,राम सिंह,संदीप सिंह,अर्जुन साहू, धनुरजय साहू को ज़िम्मेदारी दिया गया।

साथ ही बैठक में यूनियन का नाम फेरो स्क्रैप वर्कर्स के साथ बहुत सारे अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए, जिसमे फेरो स्क्रैप के अस्तित्व श्रमिको के अधिकार वेतन, भत्ते, ऐच्छिक सेवानिवृत्ति और ठेका मज़दूरों को 1 अप्रैल से लागू होने वाले 26000 न्यूनतम और 35000 अधिकतम मजदूरी दिलाने का प्रयास शामिल है।

यूनियन ने स्थायी कर्मियों व ठेका श्रमिकों की सदस्यता अभियान चला कर यूनियन के संघर्ष की मुख्यधारा में जोड़ने का निर्णय लिया। सभा का स्वागत भाषण अध्यक्ष अरुण सिंह सिसोदिया, संचालन शिवनारायण व आभार प्रदर्शन महासचिव मोहम्मद तनवीर ने किया। बैठक में सदस्यों और कर्मचारी उपस्थित थे। अनीस रिज़वी, मधुसूदन, सुनील तापरे, जितेंद्र,अनवत साह, ध्रुव पाठक, भुवन साहू, गजभिए आदि मौजूद रहे।