Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के नए डीआइसी कुर्सी संभालते ही धमक पड़े कोक ओवन, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के नए डीआइसी कुर्सी संभालते ही धमक पड़े कोक ओवन, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 17/07/2025 1 minute read
As soon as the new DIC of Bhilai Steel Plant took charge, he reached the coke oven, read the details

चितरंजन महापात्रा ने 15 जुलाई 2025 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी का पदभार ग्रहण किया है।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के नवनियुक्त निदेशक प्रभारी श्री चितरंजन महापात्रा ने कार्यभार संभाला।
  • चितरंजन महापात्रा ने 15 जुलाई 2025 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी का पदभार ग्रहण किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) के नवनियुक्त निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्रा 17 जुलाई 2025 को इस्पात भवन स्थित अपने कार्यालय पधारे। इसके तत्काल बाद निदेशक प्रभारी सभागार में कार्यपालक निदेशकों के साथ बैठक ली तथा संयंत्र के निष्पादन की समीक्षा की, एवं इसके उपरांत श्री महापात्रा ने संयंत्र का भ्रमण किया।

ये खबर भी पढ़ें: भारत वन परियोजना स्थल पर भिलाई महिला समाज ने रोपे पौधे, बीएसपी ओए भी आया सामने

वरिष्ठ प्रबंधन की बैठक में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) बिपिन कुमार गिरी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ रवींद्रनाथ एम, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर

इसके पश्चात ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं अन्य श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री चितरंजन महापात्रा से सौजन्य भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। अपने संयंत्र भ्रमण के दौरान श्री महापात्रा संयंत्र के कोक ओवन बैटरी 5 एवं 6 पहुंचे एवं उनका निरीक्षण किया और संयंत्र के प्रचालन की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के बार एवं रॉड मिल की “आरोहण” टीम को सेफ्टी सर्कल कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड

संयंत्र भ्रमण में निदेशक प्रभारी के साथ कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) बी के बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक (कोकओवन) तुलाराम बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (मेकेनिकल) प्रमोद कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (सीईटी) श्री प्रणय कुमार उपस्थित रहे व उन्होंने ने कोक ओवन बैटरी 5 और 6 के साथ सभी बैटरियों के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें: मुक्केबाजी में भिलाई स्टील प्लांट की टीम 8 पदक के साथ बनी विजेता

मध्यान्ह भोजन के बाद संयंत्र के निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्रा ने संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक में संयंत्र के उत्पादन एवं निष्पादन पर विस्तार से जानकारी ली और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि चितरंजन महापात्रा ने 15 जुलाई 2025 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी का पदभार ग्रहण किया है।

ये खबर भी पढ़ें: देवघर श्रावणी मेला के लिए बोकारो स्टील प्लांट ने रवाना किया मेडिकल मोबाइल यूनिट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के नए डीआइसी से मिला ओए और ट्रेड यूनियन, हो गई ये बात
Next: बोकारो स्टील प्लांट की महिला समिति रंगी सावन के रंग में, इनके सिर आया ताज

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.