Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Assembly Election Result Effect: छत्तीसगढ़ में इस्तीफे का दौर शुरू, इस हस्ती ने गवर्नर को सौंपा रिजाइन, त्यागपत्र देने वालों की होगी लंबी लिस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Assembly Election Result Effect: छत्तीसगढ़ में इस्तीफे का दौर शुरू, इस हस्ती ने गवर्नर को सौंपा रिजाइन, त्यागपत्र देने वालों की होगी लंबी लिस्ट

04/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Assembly-Election-Result-Effect-Round-of-resignations-begins-in-Chhattisgarh-he-submitted-his-resignation-to-the-Governor-long-list-of-those-who-will-resign-soon
  • भूपेश सरकार आने के बाद बस्तर में लूपलाइन में भेजे गए अफसर सत्ता परिवर्तन होने के खासा उत्साहित हैं।

अंशुल तिवारी, रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को विधानसभा चुनावों के परिणाम जारी हो चुके है। इसके बाद पूर्ण बहुमत में दिख रही भाजपा का सरकार बनाना तय हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  धाकड़ रवि आर्या को युवा प्रेम प्रकाश पांडेय ने हराया था चुनाव, अब लगातार 2 चुनाव युवा देवेंद्र से हारे

प्रदेश में सत्ता का हस्तांतरण होने से पहले ही प्रशासनिक तौर पर खलबली मची हुई है। सत्ता के बेहद निकट रहने वाले अफसर, हारे प्रत्याशियों जितने ही व्याकुल है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में इस्तीफे का दौर शुरू हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गई, मंत्री अमरजीत भगत मुड़वाएंगे मूंछ…!

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता सतीश चन्द्र वर्मा ने सबसे पहले अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को सौंप दिया है। जबकि जानकारी मिल रही है कि संविदा पर प्रमुख सचिव जैसे ओहदे पर बैठे डॉ.आलोक शुक्ला भी रविवार रात में ही अपना बंगला खाली कर दिए है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर ISP से सबसे बड़ी खबर, महाबैठक में ये फैसला

सूत्र बता रहे है कि डॉ.शुक्ला रविवार शाम सत्ता का हस्तांतरण होता देख राजधानी के देवेन्द्र नगर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी का एलॉटेड बंगला खाली कर दिया। वे रविवार देर रात दो ट्रक में अपना सामान लेकर अपने निज निवास में शिफ्ट हो गए है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कर्मचारियों ने 50 ग्राम सोना, एरियर, बोनस पर BMS से लिया बदला, जीती बाजी टाउनशिप में हार गए पांडेयजी, बाल-बाल बचे देवेंद्र

वहीं, सूत्र बता रहे है कि डॉ.आलोक शुक्ला सोमवार को कामकाज शुरू होते ही अपना इस्तीफा भी प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सौंप दिया है।
हम आपको बता दें कि डॉ.आलोक शुक्ला IAS अधिकारी रहे है। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भूपेश सरकार ने उन्हें संविदा नियुक्ति देकर विभागीय सचिव बना दिया था। उन पर डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल में हुए कथित नागरिक आपूर्ति निगम (नाम) घोटाले का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election Breaking: CM भूपेश बघेल ने दिया इस्तीफा, राजभवन ने किया ट्वीट, देखें फोटो

वहीं, भूपेश सरकार आने के बाद बस्तर में लूपलाइन में भेजे गए अफसर सत्ता परिवर्तन होने के खासा उत्साहित हैं। जबकि ठीक पांच साल रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर जैसे क्रीम जगहों पर मौज करने वाले अफसर काफी चिंतित है।

यहां यह स्पष्ट कर देना जरूरी हो जाता है कि ऐसे अफसर नाखुश हैं, जो सत्ता के काफी निकट रहे है। लेकिन विशुद्ध रूप से कामकाज करने वाले अफसरों के लिए पिछली सरकार जैसी थी, वैसे ही अगली सरकार को भी लेकर चल रहे है।

ये खबर भी पढ़ें :  Election Big Breaking: CM ने दे दिया इस्तीफा, बहुमत से कोसो दूर है पार्टी

खैर, प्रदेश में अभी कई और इस्तीफे होंगे। कई अफसर तैयारी में है। कई निगम, मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सचिव जैसे ओहदे पर बैठे सत्ता के करीबी लोग भी इस्तीफे की तैयारी में है।

साथ ही प्रदेश में स्थिति राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव जैसे बड़े प्रशासनिक पदों पर बैठे लोग भी हटाए जाने से पहले इस्तीफे के लिए उचित मौके की तलाश कर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें :  Election Big Breaking: CM भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, गजेंद्र, ललित, रिकेश और डोमनलाल चुनाव जीते, भिलाई में रि-काउंटिंग

हम आपको बता दें कि ऐसे भी कुछ प्रशासनिक अफसर हैं, जो कुछ दिन वेट कर मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रीमंडल गठन और शीर्ष अफसरों की नियुक्ति के बाद बनने और बिगड़ने वाले समीकरण पर निगाह लगाए बैठे हुए है।

ये खबर भी पढ़ें : Election Big Breaking: छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी CM टीएस.सिंहदेव 157 वोंटों से चुनाव हारे, रि-काउंटिंग की मांग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Assembly Election Result: जिस तेलंगाना से आते हैं ओवैसी, वहां कैसा रहा AIMIM का परफॉर्मेंस, पूर्व कप्तान अजहरूद्दीन भी हारे
Next: देवेंद्र यादव-नीरज पाल को अपने वार्ड में मामूली बढ़त, सांसद विजय बघेल के वार्ड में पांडेयजी हारे, सेक्टर-9 में पिछड़े, पढ़िए स्टोरी

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.