Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • देवेंद्र यादव-नीरज पाल को अपने वार्ड में मामूली बढ़त, सांसद विजय बघेल के वार्ड में पांडेयजी हारे, सेक्टर-9 में पिछड़े, पढ़िए स्टोरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

देवेंद्र यादव-नीरज पाल को अपने वार्ड में मामूली बढ़त, सांसद विजय बघेल के वार्ड में पांडेयजी हारे, सेक्टर-9 में पिछड़े, पढ़िए स्टोरी

04/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Devendra-Yadav-Neeraj-Pal-got-slight-lead-in-their-ward-Pandeyji-lost-in-MP-Vijay-Baghels-ward-lagged-behind-in-Sector-9-read-story
  • भिलाईनगर सीट पर कांग्रेस और भाजपा को कहां-कितनी मिली बढ़त और कहां-पिछड़े यह जानने के लिए पढ़िए खबर।

अज़मत अली, भिलाई। भिलाईनगर विधानसभा सीट पर किस वार्ड में किसने बढ़त ली और कौन हारा…। जमीनी स्तर पर कौन सा पार्षद सक्रिय रहा और कौन चारों खाने चित हुआ? कौन-कौन से ऐसे नेताजी हैं, जो अपना घर तक नहीं बचा सके। कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों के वार्ड और बूथ का लेखा-जोखा आप यहां विस्तार से पढ़िए।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गई, मंत्री अमरजीत भगत मुड़वाएंगे मूंछ…!

भिलाई टाउनशिप से लेकर खुर्सीपार तक की कुंडली प्रस्तुत की जा रही है। भाजपा की आंधी में भी प्रेम प्रकाश पांडेय की हार के कारणों में सबसे आगे बीएसपी कर्मचारियों का मुद्दा बना हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने 54405 वोट हासिल किए, जबकि पांडेय जी को 53141 वोट मिले। इस तरह 1264 वोटों से देवेंद्र यादव जीत गए। आखिर इस जीत में किसका-कितना योगदान रहा? आइए, विस्तार से पढ़ते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर ISP से सबसे बड़ी खबर, महाबैठक में ये फैसला

विधायक देवेंद्र और मेयर नीरज पाल के वार्ड का हाल

विधायक देवेंद्र यादव और भिलाई के मेयर नीरज पाल सेक्टर-5 में रहते हें। वार्ड 60 में आवास है। देवेंद्र यादव और मेयर एक साथ सेक्टर-5 स्कूल में वोट डालने पहुंचे थे। यहां 3 बूथ था और भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में 1 बूथ था।  मेयर साहब के वार्ड 60 में देवेंद्र यादव को महज 24 वोट की लीड रही।

इसी वार्ड के एक अन्य बूथ पर देवेंद्र को महज 40 वोट की लीड रही। सेक्टर-5 के पार्षद एकांछ बंछोर के वार्ड 59 में कांग्रेस को 380 वोटों की लीड रही। बता दें कि सांसद विजय बघेल भी सेक्टर-5 में रहते हैं, जहां कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त ली है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कर्मचारियों ने 50 ग्राम सोना, एरियर, बोनस पर BMS से लिया बदला, जीती बाजी टाउनशिप में हार गए पांडेयजी, बाल-बाल बचे देवेंद्र

कांग्रेसी पार्षद सीजू 380 वोट से हारे अपना वार्ड

भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय के लिए हुडको से राहत भरी खबर रही। यहां से बढ़त मिली। हुडको के 10 बूथ में 380 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी हारे। यह कांग्रेस के पार्षद सीजू एंथोनी का गढ़ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी पदाधिकारी हैं, लेकिन-अपने ही क्षेत्र में कांग्रेस को जीता नहीं सके।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election Breaking: CM भूपेश बघेल ने दिया इस्तीफा, राजभवन ने किया ट्वीट, देखें फोटो

सेक्टर-9 में पांडेयजी 388 वोट से पिछड़े

सबसे हैरान करने वाला आंकड़ा सेक्टर-9 से आ रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को सेक्टर-9 में ही हार का सामना करना पड़ा। पांडेय जी अपने बूथ पर जीत गए, लेकिन वार्ड में हार गए। यहां कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 388 वोटों की लीड रही।

ये खबर भी पढ़ें :  धाकड़ रवि आर्या को युवा प्रेम प्रकाश पांडेय ने हराया था चुनाव, अब लगातार 2 चुनाव युवा देवेंद्र से हारे

जानिए कहां-किस तरह के रहे हालात

-सेक्टर-7 के वार्ड में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ। बीएमएस नेता चन्ना केशवलू अपना ही घर हार गए। यहां कांग्रेस ने करीब साढ़े 6 सौ वोटों की बढ़त ली।

ये खबर भी पढ़ें :  Election Big Breaking: CM ने दे दिया इस्तीफा, बहुमत से कोसो दूर है पार्टी

सेक्टर-8 में कांग्रेस की 300 प्लस की लीड रही।

-सेक्टर-10 में कांग्रेसी पार्षद सुभद्रा सिंह के वार्ड में देवेंद्र 90 वोट से जीते। सेक्टर-10 के ही अभय सोनी के वार्ड में 250 वोट से हार गए।

-देवेंद्र को सेक्टर-2 के दोनों वार्ड से 500 से अधिक की लीड रही।

ये खबर भी पढ़ें :  Election Big Breaking: CM भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, गजेंद्र, ललित, रिकेश और डोमनलाल चुनाव जीते, भिलाई में रि-काउंटिंग

खुर्सीपार-छावनी में बीजेपी मजबूत

खुर्सीपार में भाजपा की पकड़ मजबूत रही। दया सिंह, विनोद सिंह, पीयूष मिश्र ने किसी तरह लाज बचाई। पीयूष मिश्र के सोनिया गांधी नगर के बीएसपी स्ट्रीट और सोनिया गांधी नगर में बीजेपी हार गई। यहां 70 वोट से पीछे रहे। बैरागी मोहल्ला में बराबरी रही। 91 नंबर बूथ 25 वोट से जीते। दया सिंह का लक्ष्मीनारायण वार्ड है। यहां 5 बूथ है और 2 में हार गए। पूर्व सभापति व पार्षद श्याम सुंदर राव ने 320 वोट से लीड लिया है। भाजपा को प्लस कर दिया है। न्यू खुर्सीपार से कांग्रेस पार्षद भूपेंद्र यादव करीब 600 वोट अपना ही वार्ड हार गए।

ये खबर भी पढ़ें : Election Big Breaking: छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी CM टीएस.सिंहदेव 157 वोंटों से चुनाव हारे, रि-काउंटिंग की मांग

खुर्सीपार-छावनी में 58 हजार वोट है। भाजपा कार्यकर्ता यहां 8 हजार की लीड का दावा कर रहे थे। यहां महज 1500 वोट की बढ़त रही। पिछली बार  भी टाउनशिप से पांडेयजी 2200 वोट से हारे थे। इस बार भी टाउनशिप हार का कारण बना।

देखिए कांग्रेस-भाजपा को कितना मिला वोट

वार्ड-38: पियूष मिश्रा-भाजपा
टोटल वोट INC: 1964
BJP: 1865
अंतर+99

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Result Breaking: 2018 में रिकॉर्ड 59 हजार वोटों से जीतने वाले मो.अकबर 39 हजार वोट से पिछड़े, हार के करीब

श्याम सुंदर राव-भाजपा
INC: 2298
BJP: 2618
अंतर -320

दया सिंह-भाजपा
INC 1315
BJP  1343
अंतर -28

ये खबर भी पढ़ें : Steel और Elections: पूर्व इस्पात मंत्री तोमर, पूर्व इस्पात राज्य मंत्री विष्णु देव साय जीते, फग्गन सिंह कुलस्ते, विजय बघेल के खाते में हार

विनोद सिंह-बीजेपी
Inc: 1894
Bjp: 2048
अंतर -154

सुभद्रा सिंह-कांग्रेस
Inc: 1259
Bjp: 1208
अंतर +51

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai News: शौचालय को अपग्रेड कर और बेहतर बनाएगा भिलाई नगर निगम, क्लीन टायलेट कैम्पेन शुरू

श्रीनिवास राव-बीजेपी सेक्टर-2
Inc: 1597
Bjp: 1289
अंतर +308

वशिष्ठ नारायण मिश्रा-निर्दलीय सेक्टर-1
Inc: 1593
Bjp: 1787
अंतर -194

ये खबर भी पढ़ें :  Good News: Raipur T-20 में बन गया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम India की दुनिया में हो रही तारीफ, पाकिस्तान को पछाड़ा

हुडको: सीजू एंथोनी-कांग्रेस
INC: 2560
Bjp: 2937
अंतर -377

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Township: 9 दिसंबर तक इन सेक्टर एरिया में सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली रहेगी गुल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Assembly Election Result Effect: छत्तीसगढ़ में इस्तीफे का दौर शुरू, इस हस्ती ने गवर्नर को सौंपा रिजाइन, त्यागपत्र देने वालों की होगी लंबी लिस्ट
Next: चुनाव में हार के बाद पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा…

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.