Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ऑडिट सप्ताह समारोह 2024: ऑडिट से कार्यों का स्वतंत्र-निष्पक्ष मूल्यांकन किए जाने से मिलता है हेलीकॉप्टर व्यू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ऑडिट सप्ताह समारोह 2024: ऑडिट से कार्यों का स्वतंत्र-निष्पक्ष मूल्यांकन किए जाने से मिलता है हेलीकॉप्टर व्यू

21/11/2024 1 minute read
Audit Week Celebration 2024 begins at Bhilai Steel Plant
  • कैग, भारत का सुप्रीम ऑडिट संस्थान है जो लोकहितार्थ एवं सत्यनिष्ठा के आदर्श वाक्य को चरितार्थ करता है।    

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के वाणिज्यिक लेखापरीक्षा कार्यालय, भिलाई द्वारा आयोजित ऑडिट सप्ताह समारोह 2024 का शुभारंभ हुआ। भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विकास विभाग के सभागार में मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ एके पंडा, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, निदेशक (ऑडिट कार्यालय) एमएस डहरिया, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी सुधीर हरने सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि अनिर्बान दासगुप्ता ने अपने उद्बोधन में ऑडिट की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कूली परीक्षा भी ऑडिट का ही स्वरूप होता है। ऑडिट द्वारा कार्यों का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मूल्यांकन किये जाने से हेलीकॉप्टर व्यू मिलता है। ऑडिट और ऑडिटी का सम्बन्ध प्रोफेसनल होना चाहिए।

ऑडिट कार्यालय के निदेशक एमएस डहरिया ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए नियंत्रक-महालेखा परीक्षक (कैग) के 166 वर्षों के इतिहास एवं संवैधानिक स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा की कैग, भारत का सुप्रीम ऑडिट संस्थान है जो लोकहितार्थ एवं सत्यनिष्ठा के आदर्श वाक्य को चरितार्थ करता है।

ऑडिट विभाग के वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी सुधीर हरने द्वारा ऑडिट सम्बन्धी प्रस्तुति दी गई। उन्होंने ऑडिट की व्याख्या करते हुए कहा कि ऑडिट, तीन मुख्य स्तंभ मंडन, खंडन एवं संश्लेषण पर आधारित है।

कार्यक्रम में उपस्थित ऑडिट इकाइयों के अधिकारियों छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे लिमिटेड, रायपुर की चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर प्रियंका तन्ना, एनएसपीसीएल भिलाई के महाप्रबंधक श्री आलोक सिंह और भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ ए के पंडा द्वारा ऑडिट सम्बंधित अनुभव साझा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा किया गया। वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी चितरंजन सारंगी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएमडीसी से बड़ी खबर: हजारों करोड़ के निवेश और नए वर्टिकल-‘परिवर्तन और नवाचार’ पर फोकस
Next: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से बड़ी खबर: ईपीएफओ करेगा आधार-आधारित ओटीपी से कर्मचारियों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिव

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.